फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किंग’ के टाइटल रिवील वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम, शाहरुख का अंदाज देख नेटिजंस बोले- धमाकेदार वापसी बादशाह…

Sun, 02 Nov 2025 01:19 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

King Teaser X Review: शाहरुख खान के जन्मदिन पर निर्माताओं ने अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का टाइटल रिवील वीडियो जारी कर दिया। इसे देख नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
किंग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान आज रविवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर निर्माताओं ने एक्टर की आगामी और बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी कर दिया है। ये अभिनेता के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। इस वीडियो को देख नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं असली बादशाह आ गया है। 

नेटिजंस ने कहा- दे कॉल हिम किंग

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का फर्स्ट लुक वीडियो आते ही नेटिजंस में जबरदस्त उस्ताह देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने कहा, बॉलीवुड के बादशाह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो क्यों हैं इकलौते किंग।'  
 
 
 

Trending Videos
विज्ञापन


 
 
 

फिल्म 'किंग' के बारे में
फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख के साथ पहले ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। इस बार कहानी और भी दिलचस्प इसलिए है, क्योंकि इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े नाम भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें