फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: ये मेरे लिए हराम है... शाहरुख ने ब्याज का पैसा लेने से किया इंकार, रेणु ने बताई दास्तान

Mon, 24 Feb 2025 12:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: हाल ही में अभय चोपड़ा की मां रेणु चोपड़ा ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की खूब तारीफ की है। उन्होंने बताया है कि शाहरुख बहुत अच्छे इंसान हैं, उन्होंने उनकी बहुत मदद की।
विज्ञापन
शाहरुख रेणु - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2017 में 'इत्तेफाक' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हां और सिद्धार्थ मलहोत्रा थे। फिल्म के निर्देशक अभय चोपड़ा थे और फिल्म को शाहरुख खान ने प्रोड्यूज किया था। हाल ही में प्रोड्यूसर अभय चोपड़ा की मां ने एक किस्सा सुनाया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूज किया और इसके मुनाफे का एक भी पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन

फिल्म में पैसा लगाने को राजी हुए शाहरुख
रेणु ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'हम लोग 'इत्तेफाक' बनाने वाले थे। हमने तय किया कि हम शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाएंगे। हम शाहरुख से मिलना चाहते थे, लेकिन वह बहुत बिजी थे। फिर उन्होंने हमें बुलाया और पूछा कि मैं क्या चाहती हूं। मैंने कहा मेरे पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं लगा दूंगा। मैंने कहा मेरे बच्चे अच्छे से फिल्म बनाएंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फ्लावर नहीं फायर है ‘पुष्पा’ ने बच्चों को बिगाड़ा.., अध्यापिका ने किया दावा
 

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iasrk
हराम हैं ब्याज के पैसे
रेणु ने आगे बताया 'ये मेरे छोटे बेटे की अभय चोपड़ा की डेब्यू फिल्म थी। शाहरुख ने कहानी भी नहीं पढ़ी। उनका मानना है कि मैं घोड़े पर नहीं घुड़सवार पर पैसे लगाता हूं। जब पिक्चर की शूटिंग खत्म हुई तो फाइनेंसर को ब्याज देना था। हमने जब शाहरुख को ब्याज के पैसे देने चाहे तो उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए हराम है, ये मैं नहीं ले सकता।

यह खबर भी पढ़ें: Lalita Pawar: रामायण की ‘मंथरा’ का नाम गिनीज बुक में दर्ज, एक थप्पड़ से बदली जिंदगी; तकलीफ में गुजरे अंतिम दिन
 
विज्ञापन

पिता ने दी नसीहत
रेणु ने आगे एक निजी याद साझा की कि कैसे शाहरुख उनके घर आए जब उनके पति रवि चोपड़ा बीमार थे। शाहरुख बस उनका हालचाल जानने और उन्हें अपना सपोर्ट देने के लिए आए थे। रेनू ने यह भी बताया कि कैसे शाहरुख ने अपने दिवंगत पिता की ज्ञान भरी बातें उनके साथ साझा की थीं, जिससे उन्हें अपने पति के निधन के बाद मुश्किल दौर से उबरने में मदद मिली। रेणु के मुताबिक 'शाहरुख के पिता ने उनसे कहा, 'तुम वही करो जो तुम्हारा दिल चाहे और अगर दिल न चाहे तो कुछ मत करना क्योंकि जो कुछ नहीं करते वो कमाल करते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें