फिल्म में पैसा लगाने को राजी हुए शाहरुख
रेणु ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'हम लोग 'इत्तेफाक' बनाने वाले थे। हमने तय किया कि हम शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाएंगे। हम शाहरुख से मिलना चाहते थे, लेकिन वह बहुत बिजी थे। फिर उन्होंने हमें बुलाया और पूछा कि मैं क्या चाहती हूं। मैंने कहा मेरे पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं लगा दूंगा। मैंने कहा मेरे बच्चे अच्छे से फिल्म बनाएंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फ्लावर नहीं फायर है ‘पुष्पा’ ने बच्चों को बिगाड़ा.., अध्यापिका ने किया दावा
हराम हैं ब्याज के पैसे
रेणु ने आगे बताया 'ये मेरे छोटे बेटे की अभय चोपड़ा की डेब्यू फिल्म थी। शाहरुख ने कहानी भी नहीं पढ़ी। उनका मानना है कि मैं घोड़े पर नहीं घुड़सवार पर पैसे लगाता हूं। जब पिक्चर की शूटिंग खत्म हुई तो फाइनेंसर को ब्याज देना था। हमने जब शाहरुख को ब्याज के पैसे देने चाहे तो उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए हराम है, ये मैं नहीं ले सकता।
यह खबर भी पढ़ें: Lalita Pawar: रामायण की ‘मंथरा’ का नाम गिनीज बुक में दर्ज, एक थप्पड़ से बदली जिंदगी; तकलीफ में गुजरे अंतिम दिन