फिल्म में थे कई स्टार्स
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कई स्टार्स थे। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। इसमें शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, विवान शाह, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और बोमन ईरानी थे। फिल्म एक्शन, डांस और मजे से भरपूर थी। फिल्म का एक ऑफ स्क्रीन किस्सा था जो बहुत मजेदार है।
Preity Zinta: लटक कर एक्सरसाइज करती नजर आईं प्रीति जिंटा, लिखा- आप तब तक जवान हैं, जब तक...
परेशान कर रहे थे अभिषेक और विवान
शाहरुख खान ने केबीसी में बताया 'फराह कभी शिकायत नहीं करती क्योंकि वह खुद ही बहुत सख्त है। सेट के ऊपर सबको ठीक कर लेती है। एक बार इसने मुझसे शिकायत की थी। इसने कहा अभिषेक और विवान, दोनों के दोनों मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। बातचीत कर रहे हैं, बार-बार मेरी फोटो ट्विटर पर डाल रहे हैं। तुम जाके उनसे बात करो।'
Hrithik Roshan: बेटे ऋतिक की वजह से मुश्किल में पड़े थे राकेश रोशन, दांव पर लगा था घर, कार और दफ्तर
शाहरुख ने दोनों से नहीं की बात
शाहरुख ने बताया 'इस पर मैने फराह से कहा कि बच्चे हैं यार, ऐसे थोड़े न होता है। सब ठीक हो जाएगा।' लेकिन फराह उस वक्त मजाक के मूड में नहीं थीं। उन्होंने कहा 'आज मैं बहुत गुस्से में हूं आप जाओ और उनसे बात करो।' इसके बाद शाहरुख ने दोनों से बात करनी चाही।
शाहरुख खान अभिषेक और विवान के सामने पहुंचे। उन्होंने कहा 'तो मैं कमर कस के पहुंच गया। मैं बोलने को शुरू हुआ था कि मेरे दिमाग में आया कि आभिषेक के डैडी अमिताभ बच्चन हैं। विवान के डैडी नसीरुद्दीन शाह हैं। फिर मेरे दिमाग में आया कि जब इनके बाप इनको नहीं सिखा सकते तो मैं कैसे सिखा सकता हूं।'