बिग बॉस ओटीटी 2 में फलक नाज और अविनाश सचदेव की जोड़ी ने खूब सुर्खियों बटोरी थी। घर में रोमांस की भी बयार बह रही थी। शो में अविनाश सचदेव को फलक नाज से मोहब्बत हो गई थी। एक एपिसोड के दौरान, अविनाश ने फलक को प्रपोज भी किया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें फिलहाल डेटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। अब फलक की बहन शफक ने अविनाश सचदेव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह कैसे उनके साथ रिश्ते में होने से इनकार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
शफक नाज ने खोली अविनाश की पोल
11 साल पहले किया था डेट
शफक ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'अविनाश और मैंने 11 साल पहले तेरी मेरी लव स्टोरीज की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था। वह उस वक्त एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर ही आया था और हमने एक-दूसरे को 6 महीने डेट किया था। हमारा ब्रेकअप तब हुआ, जब उसने बिना कारण के मुझसे बात करना ही बंद कर दिया। मुझे लगा कि उसका अपनी एक्स के साथ पैचअप हो गया है। उस समय चीजें इसलिए बाहर नहीं आई क्योंकि वह दौर सोशल मीडिया का नहीं था और चीजें आसानी से छुपाई जा सकती थीं।’
अविनाश ने शफक को डेट करने से किया था इंकार