फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: फ्रांस में शबाना आजमी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्में

Sat, 23 Nov 2024 09:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi: दिग्गज भारतीय अभिनेत्री शबाना आजमी को उनके सिनेमा में 50 वर्ष के योगदान और बेहतरीन काम के लिए फ्रांस के नैनटेस में ‘46वें फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स’ में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। 
 
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज भारतीय अभिनेत्री शबाना आजमी ने फ्रांस में आयोजित 3 कॉन्टिनेंट्स के 46वें फेस्टिवल में शिरकत की। इस समारोह में सिनेमा की दुनिया में उनके 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। समारोह में उनकी कुछ आइकॉनिक फिल्में दिखाई गईं। यह फिल्में उनके शानदार सफर के वैश्विक सिनेमा पर प्रभावों को उजागर करती हैं। समारोह में मशहूर अभिनेत्री को स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
विज्ञापन


समारोह में दिखाई गईं ये फिल्में
फ्रांस के नैनटेस में ‘46वें फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स’ में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की रेट्रोस्पेक्टिव में 'अंकुर' (1974), 'मंडी' (1983), 'मासूम' (1983) और 'अर्थ' (1982) जैसी फिल्मों में उनके असाधारण काम को दिखाया गया। फिल्मों को देखने के बाद उनके सम्मान में लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। 
Kanguva Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 'कंगुवा' ने टेके घुटने, बुरी तरह फ्लॉप होने की राह पर सूर्या की फिल्म
विज्ञापन


अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
दिग्गज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "यह बहुत ही शानदार था। खड़े होकर तालियां बजाना और सम्मान महसूस करना बहुत ही उत्साहवर्धक था। युवा फिल्म निर्माताओं से बात करना बहुत ही उत्साहवर्धक है, जिन्होंने अपने घर गिरवी रख दिए हैं, मां के गहने चुराने का सहारा लिया है, अगर फिल्में पैसे नहीं वसूलती हैं तो वह सड़कों पर आ जाएंगे और फिर भी वह बस यही सोच सकते हैं कि सिनेमा ही जीवन है।"


शबाना आजमी वर्क फ्रंट
अभिनेत्री शबाना आजमी पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर के दौरान कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें 1988 में पद्मश्री और 2012 में पद्म भूषण शामिल हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'लाहौर 1947' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। 
Hina Khan: हिना खान ने की सलमान खान की विनम्रता की तारीफ, कहा- उनके व्यवहार ने दिल छू लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें