संगीत के उस्ताद भारतीय संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा ने 19 नवंबर को शादी के 29 साल बाद अलग होने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। उनके इस फैसले से प्रशंसकों में काफी निराशा देखी गई। अब शनिवार 23 नवंबर को संगीतकार और गायक की कानूनी टीम ने उन लोगों को चेतावनी जारी की, जिन्होंने उनके तलाक के बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट शेयर किए थे। ऑस्कर विजेता गायक ने 24 घंटे के भीतर ऐसी सामग्री को हटाने की मांग की है और 'निंदा करने वालों' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है।
सोशल मीडिया पर साझा किया कानूनी नोटिस
शनिवार को संगीतकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तीन पन्नों का कानूनी नोटिस साझा किया, जिसमें उन लोगों को संबोधित किया गया जो उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाकर अपमानजनक और "आपत्तिजनक" कंटेंट फैला रहे हैं। रहमान ने एक्स पर लिखा, "एआरआर की कानूनी टीम की ओर से सभी बदनाम करने वालों को नोटिस।"
Hrithik Roshan: जब शाहरुख-सलमान को रोकने के लिए कार के बोनट पर कूद पड़े ऋतिक, साझा किया दिलचस्प किस्सा
कंटेंट हटाने के लिए दिए 24 घंटे का समय
यह कानूनी नोटिस रहमान और सायरा बानो के अपने 29 साल की अपनी शादी को खत्म करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है। नोटिस में अपमानजनक कंटेंट को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि अनुपालन न करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
क्या है नोटिस में?
रहमान द्वार साझा किए गए कानूनी नोटिस में लिखा है, "मेरे क्लाइंट नफरत फैलाने वालों और अपमानजनक कंटेंट साझा करने वालों को अगले एक घंटे और अधिकतम 24 घंटे के भीतर आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए सूचित करते हैं।" रहमान की कानूनी टीम ने कहा कि इन व्यक्तियों की हरकतें न केवल उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं, बल्कि उनके परिवार को भी परेशान कर रही हैं।
Pushpa 2: क्या सामंथा के ग्लैमर को मैच कर पाएंगी श्रीलीला? ‘पुष्पा 2’ के ऑइटम नंबर से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें