फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद सेलेना गोमेज ने रिलीज किया पहला गाना, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक; कहा- यह पुरानी यादों की एक बूंद है

Sat, 25 Oct 2025 02:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Selena Gomez New Song: सेलेना गोमेज शादी के बाद अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियो में हैं। उन्होंने इसकी झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई है। आइए डालते हैं एक नजर।
 
विज्ञापन
सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक नया वीडियो पेश किया है। गोमेज ने इस हफ्ते की शुरुआत में 'इन द डार्क' नाम के नए गाने को रिलीज किया है। उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया है। पीपल के मुताबिक, यह गाना 'नोबडी वांट्स दिस सीजन 2: द साउंडट्रैक' का हिस्सा है, जिसमें क्रिस स्टेपलटन, केसी मुसग्रेव्स और फिननेस जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुरानी याद पर है गाना
ल्यूक ऑरलैंडो द्वारा निर्देशित इस वीडियो में, गोमेज पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहने हुए बड़ी, खुली जगहों से गुजरती हुई दिखाई दे रही हैं। वह मुश्किल दौर में प्यार और अपनाए जाने के बारे में गाना गा रही हैं। वह अंग्रेजी में गाना गाती हैं जिसका हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह है 'और मैं वहां रहूंगी जब तुम खुद को खो दोगे / तुम्हें याद दिलाने के लिए कि तुम कौन हो / और मैं वहां किसी और की तरह नहीं रहूंगी / तुम अंधेरे में भी खूबसूरत हो।'
 

सेलेना ने इंस्टाग्राम पर साझा की क्लिप
वीडियो जारी करने के बाद, गोमेज ने इंस्टाग्राम पर इस गाने की एक छोटी क्लिप साझा किया और लिखा, ''इन द डार्क' अब रिलीज हो गया है। यह बस पुरानी यादों की एक छोटी सी बूंद है। मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगी।
 
विज्ञापन

सेलेना ने बेनी ब्लैंको से शादी की
आपको बता दें कि हाल ही में सेलेना गोमेज अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने 27 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से शादी की थी। सेलेना ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। दोनों ने दिसंबर 2024 में सगाई की थी।

यह खबर भी पढ़ेंशाहरुख के बेटे से एली का क्या है कनेक्शन? ज्योतिषी से पूछकर अभिनेत्री ने बदली ये चीज; इंटरव्यू में किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें