टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रागिनी खन्ना इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। वे दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं। रागिनी टेलीविजन के कई हिट शो में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में, रागिनी एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपने करियर और मामा गोविंदा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातें करती नजर आईं।
मामा की वजह से नहीं हुआ कोई फायदा
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा अपने अभिनय के अलावा अपनी निंजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। मीडिया में अक्सर उनसे या उनके परिवार से जुड़ी कोई न कोई खबर आती ही रहती है। हाल ही में, गोविंदा की भांजी और टेलीविजन अभिनेत्री रागिनी सिंह से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि आपको गोविंदा की भांजी होने का कितना फायदा मिला। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'सच कहूं तो मुझे उनकी भांजी होने का कोई फायदा नहीं मिला। मुझे जो भी काम मिला है मेरी काबिलियत की वजह से मिला है।'
Leo 2: विजय की सुपरहिट फिल्म 'लियो' का बन सकता है सीक्वल! डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने जताई संभावना
मैं उनकी बेटी नहीं हूं
रागिनी अपनी बात को जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं गोविंदा की भांजी हूं, उनकी बेटी नहीं। मैं उनके दोनों बच्चों से प्यार करती हूं, लेकिन वे मुझ से काफी अलग हैं। वे कभी भी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने नहीं आएंगे। मैंने अपनी पहचान ही टेलीविजन से बनाई है। गोविंदा मेरे मामा हैं और मैं उनकी इज्जत करती हूं।'
Bigg Boss: मन्नारा चोपड़ा ने महिला श्रेणी के विजेता टैग पर किया बचाव, शो की लड़कियों पर किया ये कटाक्ष
रागिनी का वर्क फ्रंट
रागिनी खन्ना टेलीविजन के मशहूर नामों में से एक हैं। उन्होंने 'ससुराल गेंदा फूल', 'भास्कर भारती' जैसे हिट शो से टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा वे कई सारे रियलिटी शो को भी होस्ट करती नजर आई हैं। रागिनी भी अपने मामा गोविंदा की तरह अच्छी कॉमेडी कर लेती हैं।