बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर सैफ अली खान की मान और सारा अली खान की दादी हैं। सारा अपनी दादी के बारे में बाते करते हुए कहती हैं, 'मेरे लिए मेरी दादी बेहद अजीज हैं। जब भी मैं कमजोर महसूस करती हूं तब मैं उनके पास जाती हूं। उनसे मुझे हिम्मत मिलती है।
अभिनेत्री सारा अली खान अपनी दादी शर्मिला टैगोर से काफी क्लोज हैं। वे अक्सर अपने इंटरव्यू में उनके बारे में बातें करती नजर आती हैं। हाल ही में सारा ने के मैगजीन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी दादी को परपंरा और आधुनिकता का बेमिसाल संगम कहा। साथ ही साथ सारा ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े फैसले के लिए दादी के पास जाती हैं।
विज्ञापन
दादी से मिलती है हिम्मत
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर सैफ अली खान की मां और सारा अली खान की दादी हैं। सारा अपनी दादी के बारे में बाते करते हुए कहती हैं, 'मेरे लिए मेरी दादी बेहद अजीज हैं। जब भी मैं कमजोर महसूस करती हूं तब मैं उनके पास जाती हूं। उनसे मुझे हिम्मत मिलती है। वे हम सभी की आवाज है। साल 2020 में जब मैं अपने जीवन के एक कठिन दौर से गुजर रही थी तब वे मेरे लिए और मेरी मां के लिए मौजूद थीं'।
लड़कों के बारे देती हैं सलाह
सारा अली खान आगे कहती हैं, 'मैं अपनी दादी से अपने मन की सारी बातें कह देती हूं। मैं और दादी मेरे जीवन में आए लड़कों के बारे में भी बातें करते हैं। वे काफी मॉडर्न हैं। हमारे परिवार की ताकत दादी हैं। उन्होंने पूरे परिवार को संभाल कर रखा हुआ है। वे हमेशा तार्किक बातें करती हैं। उनसे बात कर लेने से ही मेरी आधी परेशानी खत्म हो जाती हैं।
ट्रोलिंग से नहीं होती परेशानी
सारा अली खान अक्सर ट्रोलिंग की शिकार होती रहती हैं। इस विषय पर बातें करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मेरा मानना है जैसे ही किसी को मौका मिलता है वह आपको नीचे खींचने की कोशिश करने लग जाता है। सोशल मीडिया पर यह सबसे ज्यादा होता है, लेकिन आप यकीन करिए मुझे ट्रोलिंग से जरा भी परेशानी नहीं होती है। मैं मानती हूं जो हो रहा है उससे भी बुरा कुछ हो सकता है, इसलिए किसी भी हालात में परेशान नहीं होना चाहिए। एक और अहम बात जो मैं मानती हूं कि अगर आप अभिनेता हैं और आपके बारे में कोई बात ही नहीं हो रही है तो आपका पूरा वजूद ही बेकार हो जाता है। आप कुछ हैं तभी तो आपके बारे में बातें की जा रही हैं'।