फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: दिवाली की छुट्टियां मनाकर काम पर लौटीं सारा अली खान, पोस्ट साझा कर लिखा, 'हकीकत में लौट आए'

Mon, 04 Nov 2024 10:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा अली खान चर्चित स्टारकिड्स में शामिल हैं। सारा हर त्योहार बेहद खुशी और उल्लास के साथ मनाती हैं। दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार में उन्होंने खूब एंजॉय किया और अब काम पर लौट चुकी हैं।
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अली खान ने दिवाली खूब धूमधाम से मनाई। उन्होंने इसकी झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के साथ भी साझा की हैं। धनतेरस पर सारा केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने दिवाली पर भी खूब एंजॉय किया और परिवार के साथ यह त्योहार मनाया। भाई दूज के दिन उन्होंने भाई इब्राहिम के साथ तस्वीरें साझा कीं। दिवाली की छुट्टियां मनाकर सारा काम पर लौट चुकी हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर ये जानकारी दी है।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना के साथ साझा करेंगी स्क्रीन
सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। इसमें वे आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। दोनों सितारे पहली बार साथ काम करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह एक जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी। दिवाली की छुट्टियों के बाद सारा ने शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि शूटिंग इसी फिल्म की शुरू की है या किसी अन्य फिल्म की।
Thug Life: फिल्म 'ठग लाइफ' के चर्चित सूफी नंबर की शूटिंग शुरू, एआर रहमान की धुन पर थिरकेंगी तृषा कृष्णन

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर फिल्म के सेट की है, जिसमें सुबह का नजारा है। उगता सूरज नजर आ रहा है। इसके साथ सारा ने लिखा है, 'दिवाली के बाद शूट डे। त्योहार के बाद हकीकत में लौट आए हैं। अभी उगते सूरज का इंतजार कर रहे हैं'। 
विज्ञापन

इस फिल्म से किया डेब्यू
सारा अली खान धनतेरस के अवसर पर केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंची थीं। उन्होंने यहां अपनी आगामी फिल्म के लिए भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सारा भगवान शिव की अनन्य भक्त हैं। अक्सर उन्हें केदारनाथ यात्रा पर जाते देखा है। इस बार केदारनाथ यात्रा के दौरान सारा ने वहां स्थानीय बाजार में खूब खरीदारी की। बता दें कि सारा अली खान ने साल 2018 में 'केदरनाथ' फिल्म से डेब्यू किया था।
Tabu Birthday: महिला केंद्रित फिल्मों को दी अलग पहचान, तब्बू बनीं अजय देवगन से लेकर अमिताभ बच्चन की हीरोइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें