फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD 14: क्या विजय देवरकोंडा की ‘वीडी 14’ में नजर आएंगे ‘द ममी’ के अभिनेता? फिल्म को लेकर चर्चा हुई तेज

Mon, 04 Nov 2024 09:07 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

VD 14: दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘वीडी 14’ में ‘द ममी’ के अभिनेता अर्नोल्ड वोसलू के शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं मामले को विस्तार से…
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @aliabbaszafar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिनमें से एक गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित ‘वीडी 12’ है, जो कि निर्माणधीन है। अभिनेता के जन्मदिन पर राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन वाली फिल्म ‘वीडी 14’ की घोषणा की गई। अब ‘वीडी 14’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर लेकर इसे नया बज बन रहा है। 
विज्ञापन


क्यों हैं ‘वीडी 14’ चर्चा में?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर रोमांचक चर्चा है कि ‘वीडी 14’ की टीम दक्षिण अफ्रीकी अभिनेता अर्नोल्ड वोसलू से बातचीत कर रही है, जिन्हें ‘द ममी’ (1999) और ‘द ममी रिटर्न्स’ (2001) में उनकी खलनायक की भूमिका के लिए जाना जाता है। कथित तौर पर वोसलू से फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बातचीत की जा रही है। हालांकि उनकी भूमिका के बारे में अभी भी चीजें सामने नहीं आई हैं। कहा जा रहा है कि बातचीत अंतिम चरण में है और टीम की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को दी जान से मारने की धमकी? 'अनुपमा' स्टार पर लगा बड़ा आरोप
विज्ञापन


विजय की फिल्म में माइक टायसन आ चुके हैं नजर
अगर अर्नोल्ड वोसलू वास्तव में विजय देवरकोंडा की फिल्म में कास्ट किए जाते हैं, तो यह अभिनेता की फिल्म में किसी अंतरराष्ट्रीय स्टार के शामिल होने का दूसरा उदाहरण होगा। इससे पहले बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन उनकी फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आ चुके हैं। हालांकि, ‘लाइगर’ को बॉक्स ऑफिस चल नहीं सकी। हालांकि, इस खबर ने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। वह जानना चाहते हैं कि राहुल सांकृत्यायन ‘वीडी 14’ में वोसलू के किरदार को कैसे गढ़ेंगे?

‘वीडी 14’ के बारे में
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वीडी 14’ एक पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय एक राजा के रूप में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, इस उच्च-बजट वाली फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी। 
Diljit Dosanjh: ‘ला ला ला के 25000 बचा लिए…?’ प्रशंसकों ने दिलजीत के कॉन्सर्ट पर क्यों दी ऐसी प्रतिक्रिया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें