फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी: शादी और तलाक पर क्या बोलीं डांसिंग क्वीन? दूसरी बार घर बसाने के सवाल पर कही ये बात

Sun, 22 Nov 2026 12:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सपना चौधरी अपने पति के साथ केस को लेकर चर्चा में हैं।
  • हाल ही में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
  • इस बीच उन्होंने दूसरी बार शादी करने पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांसर सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी शादी के छह वर्षों के बाद तलाक की अर्जी दाखिल की है। उनका केस अभी चल रहा है। सपना ने हाल ही में अपने और अपने पति के रिश्ते को लेकर बात की है।
विज्ञापन
Trending Videos

सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
प्यार पर क्या बोलीं सपना?
एनएमएफ न्यूज से बातचीत में सपना चौधरी ने बताया, 'जब सब अच्छा था, तब साथ थे, अब अच्छा नहीं है तो साथ भी नहीं हैं।' सपना ने इशारों में यह बताने की कोशिश की कि उनके पति ने उन्हें चीट किया। उन्होंने कहा, 'ऐसे लोगों को मैं यही कहूंगी कि जिसका एक जगह से पेट नहीं भरता, उसका जगह-जगह जाकर भी पेट नहीं भरता है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार सिर्फ फिजिकली नहीं होता, प्यार रुह से होता है। प्यार में इमोशंस होते हैं। मगर मुझे लगता है कि लड़के ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं। लड़कियां इमोशन्स में बह जाती हैं।'

सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
किस चीज से भटक गईं सपना?
सपना ने अपनी शादी के बारे में कहा 'मैं जब बिग बॉस से बाहर आई, तो मेरी शादी हो गई। उस वक्त मैं बहुत ज्यादा मशहूर थी। मैं बहुत अच्छी बहू रही हूं। पत्नी और मां भी मैं बहुत अच्छी रही हूं। मगर उस वक्त मुझे लगा कि मैं बस किसी की पत्नी, किसी की मां, किसी की भाभी बनकर ही रह गई। उस टाइम मुझे खुद में जो ग्रुमिंग करनी चाहिए थी। मैं उससे भटक गई थी।'

सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
क्या दूसरी शादी करेंगी सपना?
तलाक होने के बाद दूसरी शादी के सवाल पर सपना चौधरी ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे जैसी लड़की को चलते-फिरते प्यार नहीं होता। मैं बहुत इमोशनल हूं। मैं बहुत गहराई से प्यार करती हूं। आगे चलकर अगर कोई उस लायक हुआ तो देखेंगे। अभी तो नहीं कर रही। मुझे नहीं लगता कि मैं दूसरी शादी कर पाऊंगी।'
विज्ञापन

सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : Instagram/itssapnachoudhary
कब हुई सपना की शादी?
  • सपना चौधरी ने साल 2020 में एक्टर-सिंगर वीर साहू से शादी की थी
  • कपल के दो बच्चे (पोरस और शाहवीर) हैं।
  • शादी के 6 साल बाद कपल का तलाक हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें