करण जौहर, कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर, कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन की फिल्म कैप्टन इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन के पास आने वाले दो साल के लिए फिल्मों की लंबी लिस्ट है। एक्टर लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के जरिए दर्शकों के सामने नए अंदाज में आने की तैयारी कर रहे हैं। कार्तिक की अगली फिल्मों में फैंटेसी कॉमेडी 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' शामिल है। यह फिल्म 12 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह श्रीलीला के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसकी रिलीज डेट 30 अप्रैल, 2027 तय की गई है।
वहीं, कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लड़ाकू' भी कार्तिक की अपकमिंग फिल्मों में शामिल है। रियल लाइफ घटनाओं से प्रेरित इस ड्रामा फिल्म के जरिए कार्तिक बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू करेंगे। फिल्म 18 जून, 2027 को रिलीज होगी और इसे बिरला स्टूडियोज, कबीर खान एंटरटेनमेंट और डोपामाइन स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं।
इसके अलावा कार्तिक के पास 'कैप्टन इंडिया' भी है। शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही यह एविएशन ड्रामा फिल्म एक वास्तविक रेस्क्यू मिशन से प्रेरित है। इसमें कार्तिक एक ऐसे पायलट की भूमिका निभाएंगे, जो लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बड़े इवैक्यूएशन ऑपरेशन की अगुवाई करता है। फिल्म 13 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।