फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक वंश के राजा थे संजय दत्त?: पत्नी से मिले धोखे के बाद बन गए थे कातिल, 21 साल पहले सुनाया था अनोखा किस्सा

Sat, 14 Nov 2026 02:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अभिनेता संजय दत्त 21 साल पहले 'कॉफी विद करण' के पहले सीजन में मेहमान बनकर पहुंचे थे। 
  • यहां करण जौहर के सामने उन्होंने अपने पिछले जन्म को लेकर कई खुलासे किए थे।
  • इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि उस जन्म का उनके मौजूदा जीवन पर क्या असर हुआ था।
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में सेलेब्स अपने व्यक्तिगत जीवन की बातें साझा करते हैं। कभी कोई भावनात्मक याद साझा करता है तो कभी कोई मजाकिया किस्सा। शो के पहले सीजन में जब संजय दत्त, करण के इस टॉक शो पर पहुंचे थे, तब उन्होंने बड़े अजीबोगरीब खुलासे किए थे।

पिछले जन्म का किया था जिक्र

विज्ञापन

‘कॉफी विद करण 1’ में मेहमान बनकर पहुंचे संजय दत्त ने सेट पर अजीब किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे एक दोस्त ने मुझे एक ऐसे गांव जाने की सलाह दी थी, जहां अंगूठे का निशान देकर व्यक्ति का ताड़पत्र यानी 'पत्ता' खोजा जाता है। मान्यता के मुताबिक, इन पत्तों में इंसान के पिछले जन्म से जुड़ी बातें लिखी होती हैं।’ संजय ने बताया कि जब मेरा पत्ता निकाला गया तो उसमें बताया गया कि मैं पिछले जन्म में अशोक वंश का राजा था।

Trending Videos

संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी ने दिया था संजू को धोखा
आगे संजय ने बताया था कि पिछले जन्म में उनकी पत्नी का उनके ही राज्य के एक मंत्री के साथ प्रेम संबंध था। पत्नी ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए युद्ध में भेज दिया। लेकिन संजय ने युद्ध में हार मानने के बजाय कई लोगों को मार डाला और सुरक्षित वापस लौट आए।
इसके बाद उन्हें पत्नी और मंत्री के रिश्ते की सच्चाई पता चली। आगे संजय ने कहा कि मुझे बताया गया कि गुस्से में मैंने अपनी पत्नी और मंत्री का कत्ल कर दिया और फिर शिव भक्ति में लीन होकर प्राण त्याग दिए।

संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले जन्म के कर्मों का फल मिला
संजय दत्त ने आगे कहा कि उन्हें पूर्व जन्म में की गई हत्याओं का फल इस जन्म में मिल रहा है। कुछ अच्छे कर्मों की वजह से उनका जन्म संपन्न परिवारे में हुआ और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नाम भी मिला। मगर जीवन में काफी संघर्ष रहा। हालांकि यह सभी बातें एक्टर ने सिर्फ विश्वास और अनुभव के आधार पर की हैं। इसकी सत्यता की कोई पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन

सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल 'कॉफी विद करण' का नौवां सीजन चल रहा है। करण जौहर के मुताबिक यह उनके इस शो का आखिरी सीजन होगा। अब तक इस सीजन में सलमान खान-करिश्मा कपूर, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, जाहन्वी कपूर-वरुण धवन, सैफ अली खान-करीना कपर खान और सिद्धार्थ-कियारा नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें