अर्शदीप सिंह, समरीन कौर, आशीष चंचलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से सगाई की। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी को समरीन का उनका पूर्व कथित बॉयफ्रेंड कहा जा रहा था। इस पर समरीन ने पोस्ट पर अपनी नाराजगी जताई है।
क्या है समरीन कौर की पोस्ट?
समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘इंटरनेट एक अजीब जगह है, जो कभी मजेदार तो कभी निराशाजनक लगती है।उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें एक यूट्यूबर के साथ चार साल पुराने कोलाबोरेशन की एडिटेड रील्स दिखाई दीं। समरीन ने आगे कहा कि चार साल पहले उन्होंने साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद से न तो उनकी कोई बात हुई है और न ही कोई कंटेंट बनाया गया है। उन्होंने व्यूज के लिए पुरानी तस्वीरें दोबारा इस्तेमाल न करने की अपील की।
समरीन कौर
- फोटो : _arshdeep.singh__
समरीन ने दी कड़ी चेतावनी
समरीन कौर ने आगे सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे यूजर्स को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि व्यूज पाने के लिए उनकी फोटोज या नाम का उपयोग करने वालों पर उनकी टीम कानूनी कदम उठाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचने की अपील की। समरीन ने कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों का असर असली लोगों, उनकी छवि और उनके परिवारों पर पड़ता है। हर बात को ऑनलाइन कंटेंट में बदलने की जरूरत नहीं है।
अर्शदीप और समरीन कौर
- फोटो : samreenkaur Instagram
पोस्ट पर दी सगाई की खबर
बीते दिनों अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई की जानकारी फैंस को दी थी। उनमें वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही थीं। वह अर्शदीप के साथ गले मिल रही थी। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि जीवन भर साथ रहने के लिए उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया।' आगे उन्होंने 11 नवंबर 2026 तारीख लिखी। अर्शदीप और समरीन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया है और सगाई कर ली है।