फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: विकास दिव्यकीर्ति को फिल्म निर्माता ने दिया जवाब, कहा आईएस बनने से ज्यादा कठिन है ये काम

Sun, 02 Mar 2025 12:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Animal: पिछले साल पूर्व सिविल सेवक विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' फिल्म की आलोचना की थी। इस पर फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वेंगा ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
संदीब विकास - फोटो : फोटो- सोशल मीडया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वेंगा ने फिल्म 'एनिमल' की हो रही आलोचनाओं पर जवाब दिया है। उन्होंने गेम चेंजर्स से बातचीत में कहा कि लोग फिल्म की आलोचना करने में काफी वक्त बर्बाद करते हैं, लेकिन किसी भी सामाजिक मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। पूर्व सिविल सेवक विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' फिल्म की खूब आलोचना की थी। इस पर संदीप का कहना है कि उन्हें लगा कि उन्होंने फिल्म बना कर कुछ गलत कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

किताब पढ़ कर कोई भी आईएस बन सकता है
संदीप के मुताबिक 'एक आईएस ऑफिसर हैं, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि एनिमल की तरह फिल्में नहीं बनाई जानी चाहिए। जिस तरह से वह कह रहे थे उसे सुन कर मुझे लगा कि जैसे मैंने कोई आपराधिक काम किया था। उन्होंने आगे कहा 'कोई भी व्यक्ति कुछ सालों तक कुछ किताबें पढ़ कर आईएएस की परीक्षा पास कर सकता है। कोई भी बिना किसी वजह के आलोचना करेगा तो 100 फीसद गुस्सा आएगा। मुझे लगता है कि वह एक आईएएस ऑफिसर हैं। आईएएस बनने के लिए उन्होंने पढ़ाई की है। मैं सोचता हूं, दिल्ली जाओ, किसी इंस्टीट्यूट में दाखिला लो और अपनी जिंदगी के 2 से 3 साल दो और आप आईएस का इम्तेहान पास कर सकते हो।'

यह खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Poster Release: टाइगर को जन्मदिन का तोहफा ‘बागी 4’ का नया पोस्टर रिलीज, खून से लथपथ दिखे बर्थडे बॉय

विकास दिव्यकीर्ति - फोटो : https://www.instagram.com/divyakirti.vikas/
फिल्म निर्माता बनने के लिए कोई भी कोर्स नहीं है
उन्होंने कहा कि बहुत ही कम किताबें हैं। आप 1500 किताबें पढ़ेंगे। इसके बाद आप आईएस का इम्तेहान पास कर सकते हैं। मैं आपको लिखित में देता हूं। फिल्म निर्माता और फिल्म लेखक बनने के लिए कोई कोर्स नहीं है। कोई भी अध्यापक नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: Anandji Virji: कुमार सानू से लेकर उदित नारायण तक इन गायकों को संगीत से किया मशहूर, यादगार हैं सारे गाने
 

विकास दिव्यकीर्ति ने की थी फिल्म की आलोचना
यूपीएसी प्रोफेसर विकास दिव्यकीर्ति 2023 में आई फिल्म 12वीं फेल में नजर आए थे। पिछले साल उन्होंने नीलेश मिश्रा के शो स्लो इंटरव्यू में में एनिमल फिल्म की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि 'एनिमल जैसी फिल्में हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती हैं। इस तरह की फिल्में नहीं बननी चाहिए। आप पैसा कमा लेते हैं। आपने दिखाया कि आपका नायक जानवरों की तरह व्यवहार करता है। कुछ समाजिकता होनी चाहिए, क्या लोग सिर्फ पैसों के लिए काम करते हैं?'
विज्ञापन

एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में
संदीप रेड्डी वेंगा की फिल्म 'एनिमल' 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर अहम किरदार में हैं। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल रश्मिका मंदाना और तृप्ती डिमरी हैं। फिल्म पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें