फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanchita Ugale: ‘उसे टॉर्चर किया जा रहा था’, संचिता उगले की मौत पर पिता के गंभीर आरोप, कही चौंकाने वाली बात

Wed, 17 Jun 2026 10:28 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanchita Ugale Death News: युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर उनके पिता मछिंद्र उगले ने चौंकाने वाला दावा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा अभिनेत्री संचिता उगले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य'; 'साजन घर' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे कई चर्चित शो में काम किया था। संचिता की मौत के बाद उनके पिता ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। 

वो हमेशा अंदर से परेशान रहती थी

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में संचिता के पिता ने उनकी मानसिक स्थिति के बारे में बात करते हुए बताया, ‘परेशान तो वो रहती ही थी। उसने हमें कभी साफ वजह नहीं बताई, लेकिन वो अक्सर परेशान रहती थी। मतलब, जब वो अच्छे मूड में होती थी, तब भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी।

हमें ये बात समझ में आ गई थी, इसलिए हम रोज उसके साथ आते-जाते थे। बस आधा घंटा भी अगर हम उसके साथ नहीं होते थे, तो उसे हम अपनी गलती मानते हैं। लेकिन वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी, ये हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम

उसे टॉर्चर किया जा रहा था
संचिता के पिता ने ये भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने उससे बात की थी, लेकिन उसे टॉर्चर किया जा रहा था। कभी पैसों को लेकर, तो कभी किसी और बात को लेकर उससे लगातार कुछ न कुछ मांगा जा रहा था।

उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। ये बात अब धीरे-धीरे साफ होगी, लेकिन इतना तय है कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा था। मेरी बस एक ही मांग है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए।’

विज्ञापन

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale

कैसे हुई संचिता उगले की मौत?
खबरों के मुताबिक, 14 जून की शाम 7 से 7:30 बजे के बीच यह घटना नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में हुई। पुलिस के अनुसार, संचिता अपने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटकी हुई मिलीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वाले तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- सह-कलाकार ने किया था संचिता उगले को परेशान? दिवंगत अभिनेत्री की सहेली का चौंकाने वाला दावा; लगाए ये आरोप

15 जून को उनके पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस कदम के पीछे की असली वजह क्या थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें