हर्षवर्धन का बयान
इससे पहले शनिवार को अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हालांकि मैं अनुभव के लिए आभारी हूं, लेकिन मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने यह फैसला लिया है कि अगर पिछली कास्ट को फिर से शामिल किए जाने की कोई संभावना है, तो मैं ‘सनम तेरी कसम पार्ट 2’ का हिस्सा बनने से सम्मानपूर्वक मना कर दूंगा।’
Nimrit Kaur Ahluwalia: ड्रोन अटैक के बीच होटल में फंस गई थीं निमृत, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच की आपबीती सुनाई
समन तेरी कसम के बारे में
आपको बता दें फिल्म 'सनम तेरी कसम' साल 2016 में रिलीज हुई थी। हर्षवर्धन और मावरा दोनों ने इस फिल्म में अभिनय किया था। फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर मामूली प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में इसकी अच्छी कमाई हुई। फरवरी 2025 में इसे दोबारा रिलीज किया गया। इस बार फिल्म ने दुनिया भर में 53 करोड़ की कमाई की।