बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम का दूसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा हो गई है। पर्दे पर एक बार फिर ‘इंदर’ और ‘सुरू’ की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। मंगलवार को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता हर्षवर्धन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ‘सनम तेरी कसम 2’ की आधिकारिक घोषणा की है।
साझा किया पोस्ट
आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ‘सनम तेरी कसम 2’ आधिकारिक तौर पर बन रही है! पहली फिल्म की प्रेम कहानी के बाद, हम और भी कुछ लेकर आए हैं! अपडेट के लिए बने रहें!’
Gandhari: ‘फिर आई हसनी दिलरूबा’ के बाद एक्शन-थ्रिलर में नजर आएंगी तापसी पन्नू, फिल्म ‘गांधारी’ का हुआ एलान
हर्षवर्धन निभाएंगे मुख्य किरदार
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने बॉलीवुड की शानदार लव स्टोरी फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन अच्छा था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। अब निर्माताओं ने इसके सीक्वल का एलान कर दिया है। फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, बाकी कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज
फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ की आधिकारिक घोषणा उस वक्त हुई है जब ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। अक्टूबर महीने में यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए दोबारा लगेगी। यह प्रशंसकों के लिए एक तरह से सोने पर सुहागा वाली बात है। फिल्म की घोषणा ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।
‘सनम तेरी कसम’ की स्टार कास्ट
फिल्म सनम तेरी कसम में अभिनेता हर्षवर्धन ने ‘इंदर’ और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ‘सुरू’ का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। फिल्म में मनीष चौधरी, अनुराग सिन्हा, विजय राज, मुरली शर्मा और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Vedang Raina: वेदांग रैना ने साझा किया 'जिगरा' में काम करने का अनुभव, आलिया का साथ पाकर खुशी का ठिकाना नहीं