तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की फिल्म 'गांधारी' की हुई घोषणा
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘फिर आई हसनी दिलरुबा’ अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों फिर से एक साथ एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो साझा करते हुए की। फिल्म का नाम ‘गांधारी’ रखा गया है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।