बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट रहीं सना खान और पूर्व अदाकारा सना खान की मां का निधन हो गया है। इंडस्ट्री से दूर होने के बावजूद कई सेलेब्स और करीबी दोस्त उनके घर पहुंच रहे हैं। सना खान के दुख में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में गौहर खान अपने पति के साथ सना के घर पहुंचीं।
प्रेग्नेंसी में भी गौहर पहुंचीं सना के घर
इन दिनों गौहर खान अपने प्रेग्नेंसी फेज में हैं। इसके बावजूद भी वह सना खान की मां के निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंची हैं। सना के घर से बाहर आते हुए गौहर और उनके पति को देखा गया है। गौहर के चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा था, वह सना के लिए काफी दुखी नजर आईं।
ये खबर भी पढ़ें:
Sana Khan Mother Death: सना खान की मां का निधन, पूर्व अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, आपकी दुआएं मददगार होंगी
मुनव्वर फारुखी की पत्नी और जन्नत जुबैर भी आईं
मंगलवार रात को सना खान के घर पर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी की पत्नी को भी देखा गया। वह भी सना के दुख में शामिल होने पहुंची थीं। सना के करीबी लोगों को भी उनके घर आते देखा गया। बुधवार को जन्नत जुबैर भी सना के घर पहुंची हैं।