फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: माधवन ने शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम को दी बधाई, सुरक्षित  वापसी के लिए की प्रार्थना

Wed, 25 Jun 2025 06:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन के तहत तीन अन्य लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर निकलकर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि पर आर. माधवन ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Axiom 4 Mission-R Madhavan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने आज यानी बुधवार को इतिहास रच दिया। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। शुभांशु शुक्ल की अंतरिक्ष यात्रा पर अभिनेता आर. माधवन ने बधाई दी है। 

विज्ञापन

सुरक्षित वापसी के लिए की प्रार्थना
अभिनेता आर माधवन ने आज बुधवार 25 जून को लखनऊ से भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन के सफल प्रक्षेपण की सराहना की। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए माधवन ने एक्सिओम-4 की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की।

बोले- 'उम्मीद है बहुत सारे भारतीय वहां जाएंगे'
अभिनेता ने कहा, 'इतने वर्षों के बाद एक और भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है। सबसे पहले, मैं उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह सुरक्षित और स्वस्थ वापस आएंगे। मुझे लगता है कि हमारे जैसे भारतीयों के लिए हम अंतिम सीमा को पार करने और अंतरिक्ष में अपना नाम बनाने में सक्षम होंगे। ऐसा करने का अवसर अभी शुरू हुआ है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत सारे भारतीय वहां जाएंगे और हम अंतिम सीमा को पार करने में सक्षम होंगे। बधाई हो'।

Aap Jaisa Koi Trailer: 22 साल छोटी फातिमा के साथ राेमांस करते नजर आएंगे माधवन, ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन

आर. माधवन का वर्क फ्रंट
आर. माधवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म ‘आप जैसा कोई’ है। आज बुधवार को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में माधवन को फातिमा सना शेख के साथ देखा जाएगा। यह एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान विवेक सोनी ने संभाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें