फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरीन कौर: अर्शदीप सिंह की मंगेतर ने लगाई यूजर्स की क्लास, यूट्यूबर आशीष चंचलानी से नाम जोड़ने पर दी चेतावनी

Sat, 14 Nov 2026 12:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • हाल ही में अभिनेत्री समरीन कौर की सगाई क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से हुई है। 
  • मगर समरीन का नाम सोशल मीडिया पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ जोड़ा जा रहा है। 
  • इस मामले में एक्ट्रेस ने पोस्ट कर यूजर्स को जमकर फटकार लगाई है।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह, समरीन कौर, आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से सगाई की। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी को समरीन का उनका पूर्व कथित बॉयफ्रेंड कहा जा रहा था। इस पर समरीन ने पोस्ट पर अपनी नाराजगी जताई है। 

क्या है समरीन कौर की पोस्ट? 

विज्ञापन

समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘इंटरनेट एक अजीब जगह है, जो कभी मजेदार तो कभी निराशाजनक लगती है।उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें एक यूट्यूबर के साथ चार साल पुराने कोलाबोरेशन की एडिटेड रील्स दिखाई दीं। समरीन ने आगे कहा कि चार साल पहले उन्होंने साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद से न तो उनकी कोई बात हुई है और न ही कोई कंटेंट बनाया गया है। उन्होंने व्यूज के लिए पुरानी तस्वीरें दोबारा इस्तेमाल न करने की अपील की।

Trending Videos

समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__

समरीन ने दी कड़ी चेतावनी
समरीन कौर ने आगे सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे यूजर्स को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि व्यूज पाने के लिए उनकी फोटोज या नाम का उपयोग करने वालों पर उनकी टीम कानूनी कदम उठाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचने की अपील की। समरीन ने कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों का असर असली लोगों, उनकी छवि और उनके परिवारों पर पड़ता है। हर बात को ऑनलाइन कंटेंट में बदलने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

अर्शदीप और समरीन कौर - फोटो : samreenkaur Instagram

पोस्ट पर दी सगाई की खबर 
बीते दिनों अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई की जानकारी फैंस को दी थी। उनमें वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही थीं। वह अर्शदीप के साथ गले मिल रही थी। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि जीवन भर साथ रहने के लिए उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया।' आगे उन्होंने 11 नवंबर 2026 तारीख लिखी। अर्शदीप और समरीन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया है और सगाई कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें