फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद कपूर ने मांगा काम: बताया कैसी मुसीबतों से जूझे; मदद के लिए आगे आईं यह अभिनेत्री, शेयर किया वीडियाे

Sat, 14 Nov 2026 11:20 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • हाल ही में अभिनेता शरद कपूर का एक वीडियो सामने आया था। 
  • इस वीडियो में अभिनेता बदहाली से जूझते नजर आ रहे थे। 
  • अब शरद में इंडस्ट्री से काम मांग है। जानिए कौन उनकी मदद करने पहुंचा?
विज्ञापन
शरद कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान के को-स्टार रहे शरद कपूर की बदहाली की खबरें सोशल मीडिया पर फैली थीं। अब इस मामले पर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अभिनेता से जुड़ा किस्सा शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से गुजारिश की कि शरद कपूर की मदद के लिए सामने आएं। 

शरद कपूर पर क्या बोलीं जया? 

विज्ञापन

नब्बे के दशक के अभिनेता शरद कपूर इस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य शरद कपूर से मिलने उनके घर पहुंचीं। उनकी स्थिति पर जया ने सोशल मीडिया एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘साल 2001 में शरद कपूर से मेरी मुलाकात हुई थी, और अब उनसे दोबारा मिलने पर मैं उनसे वही बात कहना चाहती हूं जो वह मनोरंजन जगत से चाहते हैं। जी हां, थोड़ा सा सहयोग भी बहुत मायने रखता है। इसलिए नए शो और फिल्में बनाने वाले सभी लोगों से मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया यह जांच लें कि क्या यह अभिनेता आपके किरदारों के लिए उपयुक्त है।’

Trending Videos

शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फुटबॉल खेलते वक्त लगी चोट 
एक्टर शरद कपूर ने बताया कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते वक्त उनके पैर में चोट लग गई थी। वह वहां कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान एक खिलाड़ी का पैर उनके पैर से टकरा गया और उन्हें गंभीर चोट लगी।

हैमा चौधरी ने कराया स्थिति से अवगत 
इससे पहले जुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर एक्टर के बारे में खबर दी थी। हेमा चौधरी के मुताबिक, वह शरद कपूर को पिछले करीब 30 साल से जानती हैं। जैसे ही उन्हें अभिनेता की मौजूदा स्थिति के बारे में पता चला, वह उनसे मिलने पहुंचीं। हेमा ने बताया कि शरद इस समय कुछ शारीरिक चुनौतियों से गुजर रहे हैं और उन्हें फिलहाल देखभाल और ध्यान की जरूरत है।
उनके मुताबिक, शरद कपूर के साथ उनकी पत्नी और छोटा बच्चा भी उसी फ्लैट में रहते हैं। घर में चार पालतू कुत्ते हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनकी देखभाल करना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है। कुत्तों के लिए अलग से कोई केयरटेकर भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में फिलहाल उन्हें घर से दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor
कई बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
शरद कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने फिल्मों में लीड रोल से लेकर नेगेटिव और सपोर्टिंग किरदारों तक अपनी अलग पहचान बनाई है। कोलकाता में जन्मे शरद ने साल 1994 में फिल्म 'मेरा प्यारा भारत' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने प्रकाश शर्मा का किरदार निभाया था, जो शाहरुख के किरदार मैक्स का प्रतिद्वंद्वी था। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट विलेन अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें