फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: ‘अगर कोई हमारे शो में आकर आपत्तिजनक वीडियो शूट करना चाहे….’ समय रैना का अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल

Tue, 11 Feb 2025 02:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina: रणवीर इलाहाबादिया विवाद अभी थमा नहीं कि समय रैना का एक अश्लील ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिसमें वह कुछ आपत्तिजनक बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम- @maisamayhoon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है। रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोग उनका विरोध कर रहे हैं। वहीं अब समय रैना का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ आपत्तिजनक बात कर रहे हैं।

मां कसम इंटरनेट फट जाएगा…

विज्ञापन

कॉमेडियन समय रैना का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी इंस्टाग्राम फॉलोअर की स्टोरी पर रिप्लाई देते हैं और कहते हैं कि अगर उनके शो पर आकर कोई अश्लील कंटेट शूट करना चाहता है तो भेजो उसे मजा आ जाएगा। इससे पूरा इंटरनेट फट जाएगा और वह एपिक होगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Param Sundari: ‘परम सुंदरी’ के सेट से सिद्धार्थ-जान्हवी की तस्वीरें वायरल, नाव की सवारी करती दिखीं एक्ट्रेस

कॉमडी नैतिकता से हठकर होना चाहिए…

विज्ञापन

समय रैना इसी वायरल ऑडियो क्लिप में कहते हैं कि कॉमेडी आपको रियलटी से दूर ले जाती है। कॉमेडी नैतिक मूल्यों से हटकर होना चाहिए, नहीं तो वह मनोरंजक नहीं होगी। लोग अपने जीवन में बहुत परेशान है, वह उस जिंदगी से हटकर मनोरंजन करने आते हैं। सभी के लिए कुछ ना कुछ ऐसे विषय होते हैं जिनपर वह मजाक नहीं सुन सकते, जैसे- मत्यु, बच्चे, गर्भपात, अवसाद आदि। लेकिन वह शो सबके लिए होता है, इसलिए ये सब मजाक भी वह करता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Imtiaz Ali: ‘लोग इममैच्योर हैं, उनकी गलती को…’ रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर बोले इम्तियाज अली

समय रैना ने अब तक नहीं की कोई प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर समय रैना और उनके शो की खूब आलोचना हो रही है। हालांकि, समय या उनकी टीम की ओर से इस पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि अपनी टिप्पणी पर हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांग ली थी। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "मेरी टिप्पणी न केवल अनुपयुक्त थी, बल्कि यह मजाक भी नहीं थी। कॉमेडी मेरा क्षेत्र नहीं है, मैं सिर्फ माफी मांगने के लिए यहां हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें