फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: ‘ये लोग बचकाने हैं, उनकी गलती को…’ रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर बोले इम्तियाज अली

Tue, 11 Feb 2025 01:57 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में हुई अश्लील टिप्पणी पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें अब इम्तियाज अली और मनोज बाजपेयी ने भी कुछ कहा है। आइए जानते हैं आखिर इन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
इम्तियाज अली, रणवीर इलाहाबादिया और मनोज वाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है। इस पर कई हस्तियां अपने विचार प्रकट कर रही हैं। इसी कड़ी में इम्तियाज अली ने भी उनकी गलतियों को गंभीरता से ना लेने की बात कही है। 

सफलता बहुत जल्दी मिलती है लेकिन….

विज्ञापन

इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए इम्तियाज अली और मनोज बाजपेयी ने रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर प्रतिक्रिया दी। मनोज ने कहा कि आपको यह सब करके सफलता तो बहुत जल्दी मिल जाती है, लेकिन उसे बनाए रखने के लिए हमको एक ऐसा प्रयास करना होता जिससे उस सफलता का आप आनंद ले पाएं। सभी युवाओं को माहौल देख कर चीजें करनी चाहिए।
 


 

ये लोग बचकाने हैं, उनकी गलती को…
वहीं इम्तियाज अली ने कहा कि ये लाेग अभी बड़े नहीं हुए। इनकी हरकतें बचकानी हैं। उनकी गलतियों को हमें नजरअंदाज कर देना चाहिए। उन्होंने सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि जो भी चीजें बहुत आसानी मिल जाती हैं वह बहुत देर नहीं टिकती। इम्तियाज ने मनोज बाजपेयी की बातों का भी समर्थन किया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahabadia Controversy: अश्लील टिप्पणी विवाद पर पुलिस का एक्शन, रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची टीम

किस बात पर हुआ विवाद?
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लेंटेट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग क्षेत्रों के जानकार जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं और उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। अभी तक इस विवाद पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:Samay Raina: सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग के बीच कहां हैं समय रैना? दोस्त की पोस्ट से चल गया पता

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी
रणवीर इलाहाबादिया के शो में आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद बढ़ गया था, जिसे लेकर रणवीर ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करके माफी मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें