फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth: 'तुम जीत के हकदार हो, तुम्हें जीतते हुए देखना चाहती हूं', सामंथा के क्रिप्टिक पोस्ट से मची हलचल

Wed, 22 May 2024 11:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'मैं आपको जीतते हुए देखना चाहती हूं'। यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री ने आखिर यह बात किसके लिए लिखी है!
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों के बीच छाई रहती हैं। वह कभी अपनी फिल्मों और करियर पर लिखती हैं। कई बार जिंदगी पर लिखती हैं। मगर, आज उन्होंने एक ऐसा पोस्ट साझा किया है कि फैंस के बीच हलचल मच गई है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। इसके बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन


आईपीएल मैच को लेकर किया संकेत?
सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'मैं आपको जीतते हुए देखना चाहती हूं'। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'जो भी आपका दिल चाहे, आपकी जो भी आकांक्षाएं हों, मैं आपका समर्थन कर रही हूं। आप जीत के हकदार हैं'। हार और जीत को लेकर लिखे गए सामंथा के इस पोस्ट पर यूजर्स हैरान हैं। कोई इसे आईपील मैच से जोड़कर देख रहा है तो कोई उनकी निजी जिंदगी से। 
IPL 2024: कोलकाता और हैदराबाद के मैच के बाद शाहरुख खान से मैदान पर हो गई गलती, हाथ जोड़कर मांगी माफी
विज्ञापन


विराट कोहली की प्रशंसक हैं सामंथा
सामंथा के कुछ फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि उनका यह मैसेज विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लिए है। सामंथा इस मैसेज के जरिए विराट और उनकी टीम को सपोर्ट कर रही हैं। आरसीबी का मैच 22 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ है। सामंथा पहले भी कई बार विराट कोहली को अपना समर्थन दे चुकी हैं। पिछले साल स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के एक चैट शो में सामंथा ने कहा था, 'विराट कोहली बहुत प्रेरित करते हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण, धैर्य और प्रतिबद्धता दूसरों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने धैर्य से कई जिंदगियों में बदलाव किया है'। सामंथा ने कहा था, 'विराट ने जब वापसी की और उसके बाद शतक जड़ा तो मैं रो पड़ी थी'।
विज्ञापन

Welcome To The Jungle: 200 घोड़ों के साथ शूट होगा ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक्शन सीक्वेंस! जल्द शुरू होगी शूटिंग

'सिटाडेल' सीरीज में आएंगी नजर
सामंथा के कुछ फैंस इस पोस्ट को उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं। यूजर्स का का कहना है, 'सैम ने लाइफ को लेकर कुछ लिखा है और आईपीएल के फैंस ने अपने अनुमान लगाने शुरू कर दिए'। सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही राज एंड डीके की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसमें वे वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। यह इसी नाम से बनी अंग्रेजी सीरीज का रुपांतरण है। सामंथा ने इस एक्शन पैक सीरीज के लिए विशेष ट्रेनिंग ली।
Tuesday Box Office Collection: धीमी चाल चल रही राजकुमार की 'श्रीकांत', जानें कैसा है हॉलीवुड के लंगूरों का हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें