फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Raj Marriage: सामंथा ने राज से गुपचुप रचाई शादी; बाहें पकड़कर जताया प्यार; साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 01 Dec 2025 01:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu-Raj Wedding: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ शादी कर ली है। उन्होंने दूल्हेराजा के साथ शादी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य से तलाक के करीब चार साल बाद सामंथा रुथ प्रभु ने जिंदगी की नई शुरुआत की है। अभिनेत्री ने आज सोमवार 01 दिसंबर को राज निदिमोरू संग शादी रचाई है। विवाह की खूबसूरत फोटोज सामंथा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वे चटख लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरू ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस के साथ शेयर कीं फोटोज
आज 01 दिसंबर का दिन सामंथा रुथ के जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। उन्होंने जीवन के नए अध्याय में कदम रखा है। एक्ट्रेस ने राज के साथ एक निजी सेरेमनी में शादी रचाई है। पिछले काफी वक्त से सामंथा और राज निदिमोरू एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सामंथा ने शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आज की तारीख कैप्शन में लिखी है। उन्होंने लिखा है, '1.12.2025'।
 

सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरू ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
रीति-रिवाज से रचाई शादी
साझा की गईं फोटोज में देखा जा सकता है कि सामंथा और राज शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। कपल ने पूरे रीति-रिवाज के साथ मंदिर में शादी की है। एक तस्वीर में वह अग्नि नजर आ रही है, जिसे साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा है। हालांकि, विवाह की फोटोज ब्लर नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में राज अपनी दुल्हन सामंथा को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर से लेकर कल्याणी प्रियदर्शन तक ने दी बधाई
सामंथा ने शादी के खास मौके पर चटख लाल रंग की साड़ी पहनी है। उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी से लुक कंपलीट किया है। बालों में गजरा लगाए वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। कपल की शादी पर फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सामंथा की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2017 में उनकी शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी। मगर, 2021 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद नागा चैतन्य ने बीते वर्ष एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी रचाई। वहीं, राज निदिमोरू की भी यह दूसरी शादी है। 





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें