फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने हार नहीं मानी', बीमारी से जूझ चुकीं साउथ अभिनेत्री ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्म; तस्वीर देख हैरान हुए लोग

Fri, 21 Nov 2025 10:54 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu Transformation: साउथ एक्ट्रेस ने हाल ही में एक तस्वीर के जरिए अपने बैक मसल्स को फ्लॉन्ट किया है। उनकी तस्वीर पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आपने पहचाना आखिर कौन हैं ये अभिनेत्री?
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाने वाली सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में भी बेहद स्ट्रॉन्ग और फोकस्ड हैं। फिटनेस के प्रति उनकी दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने डेडिकेशन के साथ-साथ ट्रोल्स को भी अपने अंदाज में जवाब दे दिया।
विज्ञापन


सामंथा ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
शुक्रवार को सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो अपने स्ट्रॉन्ग बैक मसल्स दिखाती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक लंबा मैसेज लिखा, जिसमें बताया कि कैसे कुछ साल पहले उन्हें लगता था कि शायद वह कभी फिट नहीं हो पाएंगी। लेकिन लगातार मेहनत और अनुशासन ने उनकी सोच बदल दी। आज वह अपने शरीर में आए इस बदलाव पर गर्व महसूस करती हैं और चाहती हैं कि लोग समझें- शक्ति बनाना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवन की बुनियाद है।
 


यह खबर भी पढ़ें: Mastiii 4 Box Office Collection: 'मस्ती 4' को मिली धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन


सामंथा ने पोस्ट में क्या लिखा? 
सामंथा ने अपने पोस्ट में लिखा- कुछ साल पहले तक मैंने लगभग यह उम्मीद ही छोड़ दी थी कि मेरी बैक कभी मजबूत हो पाएगी। मुझे सच में लगता था कि ये मेरी जेनेटिक्स में ही नहीं है। दूसरे लोगों की शानदार बैक देखकर मैं सोचती थी- 'हां, मेरे साथ तो ऐसा कभी नहीं होगा।' लेकिन मैं गलत थी। और सच कहूं तो, खुश हूं कि मैं गलत थी। 

ट्रोल्स को सांमथा ने दिया जवाब
सामंथा ने अपने कैप्शन में यह भी बताया कि कई दिनों तक उन्हें परिणाम नहीं दिखते थे, कई बार मन हार जाता था, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी। उनके अनुसार, 'उम्र बढ़ने के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और जरूरी हो जाती है। यह न सिर्फ शरीर बल्कि मानसिक ताकत भी बढ़ाती है।'

बीमारी से जूझ रही थीं सामंथा
बता दें सामंथा ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी सेहत को लेकर बड़ी चुनौतियों का सामना भी किया है। 2022 में उन्होंने खुलासा किया था कि वह मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमें शरीर की मांसपेशियों में सूजन और लगातार दर्द होता है। इस बीमारी के कारण उन्हें करियर से कुछ समय का ब्रेक लेना पड़ा और गहन इलाज एवं थेरेपी से गुजरना पड़ा। 

सामंथा रुथ का वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सामंथा ने अपनी फिल्म ‘शुभम’ को प्रोड्यूस किया है। इस समय वह राज–डीके की बड़ी सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, वामीका गब्बी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह सीरीज 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें