सलमान को सेट पर डांटती थी महिला
विनय सप्रू ने 'लकी' में सलमान खान के साथ शूटिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे कॉस्ट्यूम कंटीन्यूटी में काम कर रही एक 65 साल की महिला की आंखों में आंसू आ गए थे, जब सुपरस्टार ने शूटिंग के बाद उसके लिए काफी बड़ी रकम छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि 'आधे से ज्यादा क्रू रूस के थे, बाकी आधे भारतीय थे। हमने सलमान के लिए एक खास ड्रेसवुमन नियुक्त करने के बारे में सोचा, जो उनके कपड़ों को संभालती थी। वह 65 साल की रूसी महिला थी, दिखने में मां जैसी स्वस्थ्य थी। वह सलमान को अक्सर सेट पर ही डांट दिया करती थी, इसके बदले सलमान खान एक बड़े एक्टर की तरह व्यवहार न करते हुए हंस दिया करते थे।'
"There was a 65-year-old Russian woman working in costume continuity. One day she had tears in her eyes & said, I received an envelope from Salman Khan. She then added, I won’t have to work for the next 3-4 years." - Vinay Sapru, Director of STK
by
u/Kaali_99 in
BollyBlindsNGossip
सलमान की मदद से रोने लगी महिला
राधिका और विनय ने आगे बताया कि 'एक दिन वह महिला आंखों में आंसू भर कर सेट पर आई और हमने उससे पूछा कि क्या हुआ? तो उसने कहा कि मुझे ये लिफाफा सलमान खान की तरफ से मिला है। वह इतना रो रही थी, उसने कहा कि शायद उसे 3-4 साल तक कुछ करना ही न पड़े। वह उनको शुक्रिया भी नहीं कह पाई। वह इंसान कुछ और ही लेवेल के हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, फोटो देख यूजर्स ने की तारीफ
सलमान खान ने महिला को दिए 8 लाख रुपये
फिल्म निर्माता ने बाद में बताया कि सलमान खान ने उस महिला को 10,000 डॉलर (लगभग 874705 रुपये) दिए। राधिका ने बताया कि सलमान खान ने महिला को अपने हाथ से लिफाफा नहीं दिया, बल्कि उन्होंने शूटिंग पूरी करके रूस छोड़ दिया और इसके बाद क्रू मेंबर को ये लिफाफा मिला।
यह खबर भी पढ़ें: Anusha Dandekar: डिब्बा कार्टेल के लिए अनुषा ने शिबानी अख्तर को सराहा, छोटी बहन पर गर्व महसूस कर रही हैं