फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Battle of Galwan: बैटल ऑफ गलवां में चित्रांगदा की एंट्री, फिल्म के लिए प्रेशर चैंबर में ट्रेनिंग कर रहे सलमान

Thu, 10 Jul 2025 04:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Ditches Alcohol: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में रोल निभाने के लिए उन्होंने कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की एंट्री हो गई है। चित्रांगदा फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाएंगी। वहीं सलमान इस फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान सोल्जर का किरदार निभाने के लिए अपने ऊपर काफी मेहनत कर रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक सलमान खान ने एक सोल्जर के किरदार में ढलने के लिए एक निजी ट्रेनर रखा है। 

विज्ञापन

चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के विपरीत होंगी चित्रांगदा सिंह
हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एलान किया कि फिल्म में सलमान खान के विपरीत चित्रांगदा सिंह होंगी। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने जानकारी दी 'हम 'बैटल ऑफ गलवां' की कास्ट में चित्रांगदा सिंह का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।' उनका स्त्री रूप सलमान सर के गंभीर लेकिन शांत व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाता है।' 

जंक फूड और ड्रिंक्स छोड़ी
सलमान खान के वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग और दौड़ना शामिल है। वह अपने जिम में एक उच्च दबाव वाले कक्ष में भी ट्रेनिंग लेते हैं। इस कक्ष को लेह की ऊंचाई के हिसाब से बनाया गया है ताकि उनका शरीर वहां के दबाव को सहन करने के काबिल हो जाए। इसके साथ ही सलमान खान ने जंक फूड और गैस वाले ड्रिंक को भी छोड़ दिया है।

सलमान खान ने छोड़ी शराब और कम किया कार्बोहाइड्रेट
बताया जाता है कि सलमान खान ने शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया है और कार्बोहाइड्रेट का सेवन भी काफी कम कर दिया है। सलमान खान ने 'सिकंदर' फिल्म से काफी सबक लिया है। अब वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क हैं। ऐसे में वह अपना वजन कम करने और आकर्षक दिखने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
 
यह खबर भी पढ़ेंराष्ट्रपति भवन में होगी 'तन्वी द ग्रेट' की स्पेशल स्क्रीनिंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जारी हुआ फिल्म का पहला लुक
इससे पहले सलमान खान ने अपनी फिल्म का पहला लुक जारी किया था। इसमें सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। उनके चेहरे पर खून लगा था।
आपको बता दें कि 'बैटल ऑफ गलवां' साल 2020 में हुए भारत-चीन विवाद पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें