फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपकी बहुत याद आएगी…’, सतीश शाह को याद कर भावुक हुए सलमान खान; तस्वीर साझा कर दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Oct 2025 06:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Homage Satish Shah: सलमान खान ने अपने साथी अभिनेता सतीश शाह को याद किया। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सलमान खान और सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन पर दुख जताया है। सलमान के साथ कई फिल्मों का हिस्सा रहे सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए सलमान ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया। 

सलमान ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

सलमान खान ने सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। सलमान ने सतीश शाह के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘मैं आपको 15 साल की उम्र से जानता हूं। आपने जिंदगी शानदार तरीके से जी। आपकी आत्मा को शांति मिले। सतीश जी आपकी बहुत याद आएगी।’ सलमान ने 1997 में आई अपनी फिल्म ‘जुड़वां’ में सतीश शाह के साथ शूट किए गए एक सीन की एक तस्वीर भी साझा की।

सलमान के साथ कई फिल्मों में नजर आए सतीश शाह

विज्ञापन

सलमान खान की कई फिल्मों में सतीश शाह ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सलमान और सतीश शाह ने साथ में ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘जुड़वां’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

यह खबर भी पढ़ेंः पाकिस्तान को नागवार गुजरी सलमान खान की यह बात, भाईजान को बताया आतंकी? सऊदी से जुड़ा है मुद्दा

टीवी से लेकर फिल्मों तक के तमाम सितारों ने दी अंतिम विदाई
सतीश शाह का निधन 25 अक्तूबर को किडनी फेल होने के चलते हो गया था। आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान टेलीविजन से लेकर फिल्म जगत तक के तमाम सितारे सतीश शाह को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान रूपाली गांगुली और राजेश कुमार जैसे उनके साथी कलाकार भावुक नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें