फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'सिकंदर' फ्लॉप होने पर सलमान को किसकी जरूरत पड़ी? इमोशनल बयान वाला वीडियो वायरल

Thu, 03 Apr 2025 07:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman khan on Sikandar Promotion: सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि हर किसी को सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। उनका ये बयान ऐसे वक्त आया है जब उनकी फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी अच्छा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को दर्शकों से कड़ी आलोचना मिली है। इसके बावजूद सलमान खान की स्टार पावर को नकारा नहीं जा सकता। उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। तीन दिनों में फिल्म ने महज 85 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में सलमान खान एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था "सबको जरूरत पड़ती है।"

विज्ञापन

हर किसी को पड़ती है जरूरत
इन दिनों सलमान खान के एक इंटरव्यू की वायरल क्लिप ने बॉलीवुड में एक दूसरे की फिल्म के लिए प्रमोशन न करने की बात पर चर्चा छेड़ दी है। सलमान खान के फैन पेज पर सलमान खान का बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें होस्ट ने बताया कि हिंदी फिल्म के लोग 'सिकंदर' पर काफी हद तक चुप रहे। हालांकि सलमान खान अक्सर अपने सहयोगियों और दोस्तों की फिल्मों का प्रचार करते हैं। इस पर सलमान खान ने कहा "उनको ऐसा लगता है कि जरूरत नहीं पड़ती है मुझे। लेकिन सबको जरूरत पड़ती है।"
Neil Nitin Mukesh: कौन हैं नील नितिन मुकेश के एक्टिंग गुरु? अभिनेता बोले- उन्हें पिता की तरह सम्मान देता हूं

दर्शकों को रास नहीं आ रही सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान ने 'जाट' और 'एम्पुरान' की बात की
इसके बाद सलमान खान दूसरी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करने लगे। उन्होंने सनी देओल की आने वाली फिल्म 'जाट' के बारे में बात की। जाट 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। सलमान ने मलयालम फिल्म 'एल2: एम्पुरान' का जिक्र किया। ये फिल्म सिकंदर के रिलीज होने से दो दिन पहले रिलीज हुई। 
Shah Rukh Khan: एक बार फिर सिनेमाघरों में डराने आ रहे शाहरुख खान, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

इन लोगों ने किया सिकंदर का प्रचार
दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड सितारों में सनी देओल ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सार्वजनिक रूप से फिल्म सिकंदर का प्रचार किया। उन्होंने सलमान की फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस बीच, आमिर खान ने सलमान और निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ एक प्रमोशनल वीडियो में हिस्सा लिया था। इन लोगों के अलावा इंडस्ट्री में किसी ने भी फिल्म के बारे में कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें