फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान ने पहली बार सुनाया जेल का किस्सा, बोले- 'छोटी सी जगह में 60-70 लोग रहते थे, वहीं बाथरूम…'

Mon, 03 Aug 2026 03:36 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan in Alliance: रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर को याद किया, जब वह जेल में थे, और वहां के हालात के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के भाई सोहेल खान इस समय शो ‘अलायंस’ के कंटेस्टेंट हैं। एक मुश्किल हफ्ते के बाद उन्हें सपोर्ट देने के लिए सलमान खान शो में एंट्री करते नजर आए। हालिया एपिसोड से सामने आए वीडियो में सलमान ने जेल में बिताए समय को याद करते हुए कई बातें शेयर कीं।

सलमान ने जेल के दिनों को किया याद

विज्ञापन

सलमान ने कहा, ‘बहुत साल पहले जब मैं जेल गया था, तो हमारे सामने लोहे की सलाखें थीं। एक छोटे से कमरे में 50-60-70 लोग रहते थे… सिर्फ एक बाथरूम था, इंडियन स्टाइल कमोड, कभी-कभी छिपकलियां होती थीं… और हालत इतनी खराब थी कि गंदगी ऊपर तक भरी रहती थी।’

बता दें कि 1998 के काले हिरण और चिंकारा शिकार मामले में सलमान खान को कुल चार बार जेल या हिरासत में रहना पड़ा, जिसमें करीब 18 दिन का समय उन्होंने जेल में बिताया।

मुझे कोई टेंशन नहीं थी
इससे पहले 2008 में कोएल पुरी को दिए एक इंटरव्यू में भी सलमान ने अपने जेल के अनुभव के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं बिल्कुल शांत था, जैसे सब ठीक है। मुझे कोई टेंशन नहीं थी, बस बाथरूम की परेशानी थी।

वही सबसे बड़ी दिक्कत थी। तीन-चार बार मैं अंदर गया और बाहर आया। अगर कोई आपको अंदर डालना चाहता है, तो आप चुपचाप चले जाते हैं। लेकिन जब आपको पता होता है कि आपने कुछ गलत नहीं किया, तो आप सिर ऊंचा रखकर जाते हैं।’

विज्ञापन

कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
'अलायंस' शो के बारे में
'अलायंस' एक रियलिटी शो है जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इसमें टीवी, फिल्म, खेल और डिजिटल दुनिया के सितारे हिस्सा लेते हैं और कठिन टास्क करते हैं। इस गेम में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को लगातार नए रिश्ते बनाने और तोड़ने पड़ते हैं। यह शो इस समय प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

ये भी पढ़ें- शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में पड़ी दरार, शो ‘लॉकअप 2’ में जमकर हुआ हंगामा; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें