फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपकी वजह से घर में किसी की जान जा सकती थी’; मृदुल तिवारी की इस हरकत पर आगबबूला हुए सलमान, जमकर लगाई फटकार

Sun, 26 Oct 2025 12:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: शनिवार को बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने मृदुल तिवारी को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने कहा कि बिग बॉस में एक जान जा सकती थी। जानिए किस वजह से भड़के अभिनेता।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर हफ्ते शनिवार-रविवार को बिग बॉस 19 में वीकएंड का वार होता है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों की हफ्ते भर की रिपोर्ट पेश करते हैं। शनिवार को अभिनेता ने कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई, जिसमें एक्टर सबसे ज्यादा मृदुल तिवारी पर भड़के। इसके अलावा सलमान ने मृदुल की हरकतों पर कहा कि बिग बॉस के घर में किसी की जान जा सकती थी। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


सलमान ने मृदुल तिवारी को लगाई फटकार
सलमान खान ने वीकएंड का वार में मृदुल तिवारी से कहा, "आपने जो किया वो मजाक नहीं था। आपने पहले खुद अशनूर को छेड़ा, कि वो आपको पूल में डाले। फिर आप माइक निकालकर खुद तैयार हो गए। जब अशनूर ने ये किया तो आपने बदला लेना चाहा। मैं आपके बचकाने गेम्स के बारे में बीच में नहीं बोलता। लेकिन आपके गेम्स की वजह से ना ही सिर्फ माइक्स खराब हुए, बल्कि आपने अशनूर पर तब पानी डाला जब उनके हाथ में एक हेयर ड्रायर था।"

यह खबर भी पढ़ें: व्यक्तित्व अधिकार मामले में चिरंजीवी को कोर्ट से राहत, बिना इजाजत आवाज, फोटो-वीडियो के उपयोग पर लगी अस्थाई रोक
विज्ञापन


बिग बॉस के घर में हो जाती मौत
सलमान खान ने आगे कहा, ‘आपको पता नहीं है कि हेयर ड्रायर में पानी चला जाता, तो क्या हो सकता था।’ यह सुनकर अभिषेक और अशनूर हंस रहे थे तो सलमान खान ने कहा, ‘यह हंसने का विषय नहीं है अभिषेक, अशनूर और मृदुल। ये मजाक नहीं, गंभीर विषय है। अगर हेयर ड्रायर में पानी चला जाता तो यहां पर बिग बॉस के घर में एक जान जा सकती थी। आप लोग जब तक इस शो में हो, तब तक मेरी जिम्मेदारी है।’

प्रतियोगियों की लगाई क्लास
सलमान ने वीकएंड का वार में कई प्रतियोगियों की क्लास लगाई। उन्होंने तान्या और नीलम की भी फटकार लगाई। इसके अलावा अशनूर और फरहाना पर भी भड़के। अब देखना होगा कि रविवार का दिन कैसा साबित होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें