फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing: बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं गैंगस्टर? इस संगठन ने जताई चिंता, पीएम मोदी से की यह अपील

Mon, 15 Apr 2024 08:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फायरिंग मामले पर अपनी ओर से बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि सलमान खान खुद सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होती है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह अभिनेता सलमान खान के घर के पास हुई फायरिंग से हर कोई हैरान है। फिल्मी जगत के लोग इस मामले के चलते काफी चिंतित है। वहीं, अब इस मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी अपनी चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन


खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं गैंगस्टर
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फायरिंग मामले पर अपनी ओर से बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि अभिनेता सलमान खान की पहचान केवल बॉलीवुड या भारत तक ही सीमित नहीं हैं। उन्हें पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। मुद्दा यह है कि मुंबई के सबसे वीआईपी इलाके में फायरिंग हो रही है। सलमान खान खुद सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होती है। देश में चुनाव का माहौल है और गैंगस्टर खुलेआम गोलीबारी कर रहे हैं।

गैंगस्टर वसूल सकते हैं बॉलीवुड से पैसा
एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी इस मामले में दखल देने की अपील की है और घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की मांग भी की है। एसोसिएशन ने सलमान खान की सुरक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की। एसोसिएशन का कहना है कि इस घटना से पूरे बॉलीवुड में डर का माहौल है, जिसका फायदा उठाकर गैंगस्टर बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं। एसोसिएशन ने अपने बयान में आगे कहा कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई करना जरूरी है। पूरा देश और बॉलीवुड, सलमान खान के साथ खड़ा है।
विज्ञापन





Soundarya Jagadish: फिल्म निर्माता सौंदर्या जगदीश ने की आत्महत्या! विवादों में घिरा था पब,बैंक से आया था नोटिस
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा केस
इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। साथ ही सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों की धरपकड़ के लिए 10 से ज्यादा टीमें कार्रवाई में जुटी हुई हैं। बता दें कि इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बातचीत की थी।

Pooja Hegde Bungalow: पूजा हेगड़े ने समुद्र के सामने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जान रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें