सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की जोरशोर से एडवांस बुकिंग हो रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म सलमान खान की ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का रिकार्ड तोड़ रही है। ट्रेड वेबसाइट सैक्निक के मुताबिक आज शाम चार बजे तक फिल्म की 4.37 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज होने तक इसकी 9.38 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग होगी।
इस फिल्म का तोड़ चुकी रिकॉर्ड
रश्मिका मंदाना की अदाकारी से सजी इस फिल्म के सिर्फ रविवार को ही 1.38 लाख टिकट बुक हो चुके हैं। इस तरह से देखें तो यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में 'किसी का भाई किसी की जान' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की पहले दिन 3.29 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई थी। इस दिन 1.29 लाख टिकट बुक हुए थे।
Tanmay on Kunal Kamra: कुणाल कामरा विवाद पर पहली बार बोले तन्मय भट्ट, कहा- मुझे मिलते हैं मैसेज
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'टाइगर 3' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'सिकंदर'
'सिकंदर' फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 'टाइगर 3' की तर्ज पर रिलीज हो रही है। हालांकि 'सिकंदर' फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर 3' से काफी पीछे है। सलमान और कटरीना की इस फिल्म की पहले ही दिन लगभग 22.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई थी। सलमान खान की यह पहली फिल्म थी जिसकी टिकटें पहले ही इतनी बड़ी संख्या में बिकी थीं।
Krrish 4: फिल्मों के अलावा 'कृष फ्रेंचाइजी' ने बनाए टीवी शोज, अब किया 'कृष 4' का एलान
टाइगर 3
- फोटो : स्क्रीनग्रैब
'सिकंदर के बारे में'
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म को ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा शर्मन जोशी, सत्यराज, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी हैं। फिल्म का गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने सराहा है।