ए.आर. मुरुगादॉस के द्वारा निर्देशित और सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अदाकारी से सजी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर ने इसकी एक्शन से भरपूर झलक दिखाई है, वहीं इसके गानों ने दर्शकों को बांधे रखा है।
सिकंदर ने कबड्डी विश्व कप 2025 के साथ अपने जुड़ाव का एलना किया
जैसे-जैसे 'सिकंदर' फिल्म का खुमार लोगों पर चढ़ता जा रहा है, वैसे ही फिल्म का प्रभाव कबड्डी टीम इंडिया और टीम यूएसए पर भी दिख रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने कबड्डी विश्व कप 2025 के साथ अपने जुड़ाव का एलान किया है।