फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Advance Booking: ‘प्रेम रतन धन पायो’ से भी पिछड़ी सलमान की ‘सिकंदर’, अब तक बिकीं बस इतनी टिकटें

Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
सिराजुद्दीन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की हर तरफ खूब चर्चा है लेकिन फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में ‘प्रेम रतन धन पायो’ से काफी पीछे है।
विज्ञापन
सिकंदर प्रेम रतन धन पायो - फोटो : फोटो- अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोधरा कांड से केरल की राजनीति को जोड़कर निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ में रमजान के महीने में टिकट खिड़की पर हंगामा करने का जो दांव खेलना चाहा, वह सिरे चढ़ता नहीं दिख रहा। उधर, इस फिल्म से सीधी टक्कर से बचने के लिए रविवार को रिलीज होनी तय हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग भी खस्ताहाल हो चली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का आलम ये है कि ये फिल्म सलमान खान की 10 साल पहले रिलीज फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से भी दस हाथ पीछे चल रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला
साल 2014 में दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने एडवांस बुकिंग में करीब साढ़े तीन लाख टिकटें बेची थीं। लेकिन, करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ की शनिवार रात 10 बजे तक करीब 2.85 लाख टिकटें ही बिक पाईं। फिल्म का पहला शो रविवार सुबह 6 बजे से है और मुंबई के तमाम सिनेमाघरों में फिल्म के 25-25 शो एक दिन में होने जा रहे हैं, लेकिन मुस्लिम बहुल इलाकों को छोड़कर फिल्म के तमाम शो अब तक खाली ही दिख रहे हैं।
Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले व्यक्ति ने किया अनोखा काम, वायरल हो रहा सलमान के फैन का वीडियो
 

सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला
सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों ने अतीत में अच्छी कमाई तो की है लेकिन फिल्म की कुल लागत को वसूल पाने में ये कमाई कम पड़ती रही है। किसी भी फिल्म को मुनाफे में लाने के लिए फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम अपनी लागत की दोगुनी कमाई करनी ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिनेमाघरों में होने वाली कमाई का महज 60 से 70 फीसदी हिस्सा ही निर्माता तक पहुंच पाता है। फिल्म ‘सिकंदर’ की लागत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लिहाजा,  इसे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा पाने के लिए पहले दिन कम से कम 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेनी होगी। 
Salman-Sanjay: 25 साल बाद सलमान संग काम करने पर बोले संजय, कहा- 'साजन और चल मेरे भाई देखी, अब हमारा टशन देखिए'
 

सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला
सलमान खान की अब तक रिलीज के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ रही है जिसने दो साल पहले दिवाली पर रिलीज होकर 43 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म की लागत के हिसाब से ये ओपनिंग काफी कम थी और इसी चक्कर में यशराज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स में प्रस्तावित सलमान की अगली फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ को अनिश्चितकाल के लिए आगे खिसका दिया है। हालांकि सलमान की फिल्म कैसी भी बनी हो, वह सौ, दो सौ करोड़ का कारोबार कर ही लेती है, ये बात खुद सलमान खान भी मानते हैं।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला
सलमान खान की अब तक रिलीज फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:
फिल्म रिलीज वर्ष ओपनिंग
टाइगर 3  2023 43 करोड़ रुपये
भारत 2019 42.30 करोड़ रुपये
प्रेम रतन धन पायो 2015 40.35 करोड़ रुपये
सुल्तान 2016 36.54 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है 2017 34.10 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें