Salim-Salma Khan Wedding Anniversary: सलमान खान के घर में सोमवार को जश्न का माहौल नजर आया। सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान की शादी की सालगिरह का मौका था जहां खान परिवार सेलेब्रेट करता दिखा।
सोमवार को सलमान खान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान की शादी की सालगिरह थी। इस मौके को पूरे खान परिवार ने साथ में सोहेल खान के घर पर सेलेब्रेट किया। इस मौके पर सलीम अपनी पत्नी सलमा के साथ सबसे पहले नजर आए। इसके बाद बेटी अलविरा, सलमान की दूसरी मां हेलेन और खान परिवार के कई सदस्य भी नजर आए।
विज्ञापन
सलमान खान भी पहुंचे
माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाने के लिए दबंग खान भी यहां पर नजर आए। सलमान अपनी सिक्योरिटी के साथ सोहेल के घर पहुंचे और पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया।
बॉडीगार्ड शेरा का भी दिखा स्वैग
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी खान परिवार के इस जश्न में अपने परिवार के साथ पहुंचे। शेरा के साथ उनका बेटा नजर आया। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। इस मौके पर सलमान की बहन अलविरा और उनकी दूसरी मां हेलेन भी नजर आए। इसके अलावा इंडस्ट्री के कई सितारे भी खान परिवार के इस खास दिन को सेलेब्रेट करने के लिए पहुंचे।