फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humane Sagar: एम्स में भर्ती गायक ह्यूमन सागर की हालत गंभीर, पत्नी बोलीं- पिछले 24 घंटे में कोई सुधार नहीं

Mon, 17 Nov 2025 10:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Humane Sagar Critical Condition: ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। सिंगर की पत्नी ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।
विज्ञापन
ह्यूमन सागर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर पिछले तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उनकी गंभीर हालत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे ओडिशा को चिंता में डाल दिया है। मंगलवार को अस्पताल से आई रिपोर्ट ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी, क्योंकि लगातार इलाज के बावजूद उनकी सेहत में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उन्हें लगातार मॉनिटर कर रही है, लेकिन स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ऑर्गन्स ने देना शुरू किया जवाब
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, ह्यूमन सागर के कई महत्वपूर्ण अंग ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं। उनका ब्लड प्रेशर लेवल लगातार गिर रहा है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें हाई-कैपेसिटी लाइफ सपोर्ट वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। मेडिकल टीम उनकी हर पल देखरेख कर रही है ताकि किसी भी इमरजेंसी हालात से तुरंत निपटा जा सके। डॉक्टरों के मुताबिक, इस स्थिति में मरीज की हालत में सुधार होने में समय लग सकता है और फिलहाल पूरा फोकस उनके वाइटल्स को स्थिर करने पर है।

'24 घंटे में एक प्रतिशत भी सुधार नहीं'
ह्यूमन सागर की पत्नी ने बाहर इंतजार कर रहे मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले 24 घंटों में कोई भी पॉज़िटिव बदलाव देखने को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अस्पताल हर संभव सुविधा और उन्नत इलाज दे रहा है, लेकिन फिर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'मेरी मां लौट आई हैं', शादी के पांच साल बाद गायक अखिल सचदेवा के घर बेटी ने लिया जन्म, फैंस को सुनाई गुड न्यूज

उन्होंने भावुक होते हुए कहा- 'डॉक्टरों ने हमें बताया कि पहले दो दिनों में उनकी हालत में करीब 10% सुधार आया था, लेकिन पिछले पूरे दिन में जरा भी बदलाव नहीं हुआ है। दवाइयां हों या इंजेक्शन- हर तरह का एडवांस ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। लेकिन अब सब कुछ भगवान की इच्छा पर है। इस समय एयरलिफ्ट करने की संभावना भी डॉक्टरों ने खारिज कर दी है।' पत्नी की यह बात सुनकर अस्पताल के बाहर मौजूद फैंस और भी भावुक हो उठे, जो लगातार प्रार्थना में जुटे हुए हैं।

फैंस और फैमिली की दुआएं
ओडिशा के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक ह्यूमन सागर की गंभीर हालत के चलते सोशल मीडिया पर भी दुआओं का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री तक इस मामले में दिलचस्पी दिखा चुके हैं और जरुरत पड़ने पर उन्हें दिल्ली के AIIMS शिफ्ट कराने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए डॉक्टर अभी ऐसी किसी भी कोशिश से परहेज़ कर रहे हैं। परिवार, फैंस और संगीत जगत से जुड़े लोग लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जान रहे हैं। सभी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाले दिनों में उनकी स्थिति धीरे-धीरे ही सही लेकिन बेहतर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें