ऐश्वर्या की तरह थीं एक्ट्रेस
सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' साल 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कामयाब रही थी। इस फिल्म में सलमान ने अदाकारी की थी। उनके साथ इस फिल्म में स्नेहा उल्लाल ने भी अदाकारी की थी। स्नेहा उल्लाह को देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे। लोगों ने कहा था कि ये तो ऐश्वर्या का हमशक्ल हैं।
इंड्स्ट्री से दूर हो गईं स्नेहा
कहने को तो स्नेहा उल्लाल ऐश्वर्या राय जैसी ही थीं। 'लकी' के बाद उनकी कई फिल्में भी रिलीज हुईं थीं लेकिन स्नेहा उल्लाल वह नहीं कर पाईं जो ऐश्वर्या राय ने कर दिया। इंडस्ट्री में उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी ऐश्वर्या को मिली। इंडस्ट्री में जहां ऐश्वर्या अभी भी एक्टिव हैं, तो वहीं स्नेहा उल्लाल काफी पहले इंडस्ट्री से दूर हो गईं। लकी के बाद स्नेहा 'आर्यन', 'बेजुबान इश्क' और 'क्लिक' में नजर आईं। इसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं।
Ground Zero: इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो का नया पोस्टर जारी, मेकर्स ने बताया कब आएगा फिल्म का टीजर
कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम पर सलमान ने रखी अपनी राय
हाल ही में सलमान खान को कई यूजर्स ने इसलिए ट्रोल किया कि वह फिल्मों में अपनी से काफी छोटी एक्ट्रेस को फिल्मों में लाते हैं। इस पर सलमान खान ने कल मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। सलमान खान ने कहा कि वह अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर के साथ काम करना चाहेंगे, लेकिन लोग उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर उनकी आलोचना करेंगे। सलमान खान ने कहा 'अगर मैं अनन्या या जान्हवी कपूर के साथ काम करना चाहता हूं, तो लोग मेरे लिए इसे मुश्किल बना देते हैं क्योंकि तब वे उम्र के अंतर के बारे में बात करते हैं। इसके बावजूद, मैं उनके साथ काम करना जारी रखूंगा।'
Kingdom: फिल्म 'किंगडम' में हुई साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी रोमांस
सिकंदर के बारे में
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च यानी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान ने जबरदस्त एक्शन दिखाया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर को लोगों ने काफी सराहा है।