बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा से पूछी बेघर होने की वजह
वीकेंड का वॉर शुरू हुआ तो सलमान ने सबसे पहले सभी प्रतिभागियों को आईना दिखाया। वो बोले कि आप लोगों को घर में सब सामने होने के बाद भी कुछ दिखाई नहीं देता। ये आंखों का नहीं दिमाग का धुंधलापन है। उन्होंने इशारों में कहा कि ईशा के घर से बेघर होने के लिए कारण उनकी सबसे खास दोस्त कनिका हैं क्योंकि कनिका ने उनको बचाने के लिए वोट नहीं दिया।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
यंग को दिखाया आईना
यंग से प्रायोरिटी लिस्ट पूछी। उन्होंने छह लोगों को अपने घर के सबसे करीबी बताया। पहले नंबर पर स्काउट, दूसरे पर आसिफ, तीसरे पर लव गिल, चौथे पर आम्रपाली, पांचवे पर मैरीकॉम और छठे नंबर पर रीति तिवारी। फिर सलमान ने यंग से कहा कि आपने तो इन लोगों काे प्रायोरिटी दी पर इनमें से किसी ने आपको प्रायोरिटी देते हुए घर से बेघर होने के लिए वोट नहीं दिया।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों रो पड़े काजी ?
इसके बाद सलमान ने पिछले वीकेंड का वार की बात छेड़ी जब सभी घरवाले काजी के प्रैंक को लेकर उन पर चढ़ गए थे। भाईजान के प्रैंक के बारे में मैंने आप लोगों को इसलिए बताया था क्योंकि वह जो कर रहे थे वो आप लोगों के लिए गलत था। बाहर दर्शकों को तो वो सब बता चुके थे। उनके लिए तो वो एंटरटेनमेंट कर रहे थे। मेरे यह बताने के बाद कि वो प्रैंक कर रहे हैं, आप सब लोग काजी पर बुरी तरह चढ़ गए।
हालांकि, काजी की तारीफ करूंगा कि उन्होंने इस पूरे मामले को भी बहुत सम्मानित तरीके से हैंडल किया और मैंने उनके प्रैंक का राज खोला भी इसलिए था क्योंकि मुझे पता था कि वो इसे अच्छे से हैंडल करेंगे। वो अपनी लाइफ में पहले भी काफी कुछ हैंडल कर चुके हैं। एक बड़ा शो जीतने के बाद भी 20 साल तक उनको कोई काम नहीं मिला, वो भी उन्होंने अच्छे से ही हैंडल किया था। सलमान के मुंह से इतना सुनकर काजी रो पड़े।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
रीति तिवारी को सुनाई खरी-खोटी
अब बारी आई पिछले हफ्ते डिस बैटल में काजी और उदिति को अपशब्द कहने वालीं रीति तिवारी की। सलमान ने उनसे कहा, ‘कई लोग यहां ऐसे हैं जिनके पिता कुछ नहीं फिर भी वो लड़के नाम कमा रहे हैं। मेरे पिताजी खुद राइटर हैं। उनका अपना स्ट्रगल था, मेरा अलग रहा। सनी देओल-बॉबी देओल, ऋतिक रोशन और अजय देवगन कई ऐसे हैं जो फेमस घरों से आए और नाम बनाया। वहीं कई ऐसे भी हैं जो अपने पिता के दम पर पहली फिल्म तो पा गए पर आगे नहीं बढ़ पाए। रीति आप जाे हरकत कर रही हैं, उसका आपके पिता की लाइफ पर असर नहीं पड़ना चाहिए।’
सलमान ने क्यों किया डाॅली बिंद्रा का जिक्र?
सलमान ने रीति से आगे कहा, ‘काजी 20 साल पहले एक शो जीत चुका है, वाे भी अरिजीत सिंह के खिलाफ। वहीं रीति आपको तो ‘बिग बॉस’ से पहले कोई जानता भी नहीं था। वहीं आप शो पर बोल रहे कि आप बहुत महान सिंगर और प्रोड्यूसर हो। आप खुद को काजी से कैसे कंपेयर कर सकते हो। उससे भी बड़ी बात आप खुद ही अपनी तारीफ कैसे कर सकते हो?’ आप काजी से बोल रहे हो कि काजी के बाप को तो कोई नहीं जानता। अरे, आप खुद को देखो क्या-क्या कर रहे हो आप? आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं।’
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट-आसिफ और आम्रपाली को भी लगी फटकार
इसके बाद सलमान ने स्काउट, आसिफ, यंग और आम्रपाली को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस पूरे डिस बैटल में उन्होंने रीति का सपोर्ट किया। अगर वहां रीति की जगह या उदिति की जगह उनके परिवार का कोई होता ताे क्या वो यह टास्क जारी रहने देते? इसके साथ ही सलमान ने गुल्लू को भी डांटा जो इस टास्क के संचालक और घर के कैप्टन थे।
सलमान ने कहा, ‘गुल्लू तुम भी कमाल करते हो कि डिस बैटल में यंगी की टीम को विनर बना रहे हो? तुम चाहते तो इस राउंड को डिसक्वालिफाई कर सकते थे। पर इस पूरे टास्क में किसी ने सही का साथ ही नहीं दिया।’
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
उदिति के व्यवहार की तारीफ की
अंत में सलमान ने उदिति के व्यवहार की तारीफ की। वह बोले, ‘आपने जिस तरह सम्मान के साथ यह सब हैंडल किया वो तारीफ के काबिल है। सिर्फ काजी थे जो आपके लिए लड़ रहे थे।’ सलमान से अपनी तारीफ सुनकर उदिति भी रोने लगीं।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
रीति ने सबसे मांगी माफी
वीकेंड का वार के अंत में यह सब देखने को मिला…
- रीति ने उदिति, काजी, सभी घरवालों और सलमान समेत देशभर के दर्शकों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी।
- सलमान ने यंग को महसूस कराया कि वो इस ग्रुप में मिस फिट हैं और अपनी पॉजिटिविटी खो रहे हैं।
- शो के अंत में माही ने भी आकर यंग को समझाया और उन्हें गले लगाकर सलाह दी कि जहां निगेटिविटी देखो वहां से दूर चले जाया करो।
- रीति की हरकतों पर उनका सपोर्ट करने के लिए सलमान ने आम्रपाली को भी फटकारा, जिसके चलते वह रो पड़ीं।
- घर में सलमान ने जब सबसे पूछा कि कितने लोग समझते हैं कि रीति रॉकस्टार हैं? तो किसी ने भी अपना हाथ नहीं उठाया।
ये भी पढ़ें- रजा मुराद: मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर नाराज हुए एक्टर, कही ये बात