रियलटी शो बिग बॉस से मशहूर होने वाली टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इस शो को अपने करियर के लिए एक अहम पड़ाव मानती हैं। इसी शो में जैस्मिन को उनका प्यार मिला था, जब अली गोनी ने उनके लिए अपने प्यार का सार्वजनिक इजहार किया था। अब अभिनेत्री ने इस शो के दौरान मिली एक ऐसी सलाह का जिक्र किया, जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाला। ये सलाह उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दी थी।
सलमान की सलाह ने डाला जीवन पर गहरा प्रभाव
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान जैस्मिन भसीन ने शो के दौरान के अपने खूबसूरत पलों को याद करते हुए सलमान खान द्वारा उन्हें दी गई एक सलाह का भी जिक्र किया। जिसने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे सलमान के कुछ शब्दों ने उन्हें भावनात्मक रूप से अधिक खुला और आत्मविश्वासी बनने में मदद की। उसका उनके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा।
जैस्मिन ने बताया कि सलमान खान ने मुझसे कहा था, “जैस्मिन, तुम जितना सोचती हो, जो महसूस करती हो, तुम उसे जाहिर नहीं करती हो। बोलोगी तो नहीं पछताओगी। अगर नहीं बोलोगी, मन में रखोगी तो पछताओगी।”
यह खबर भी पढ़ें: Trisha Krishnan: कब शादी करेंगी तृषा कृष्णन? अभिनेत्री के जवाब ने फैंस को किया हैरान
अब मैं ज्यादा एक्सप्रेसिव हो गई हूं
जैस्मिन ने आगे कहा, “सलमान खान ने एक एपिसोड के दौरान मुझे यह सलाह दी थी। मैंने इसे गंभीरता से लिया है और मेरा विश्वास करो, मैं बेहतर महसूस करती हूं। मैं पहले से ज्यादा एक्सप्रेसिव हो गई हूं। चाहे वह अच्छी बात हो या बुरी। पहले मैं सिर्फ अच्छा ही बोलती थी और अगर किसी को कुछ बुरा लगता था तो मैं नहीं बोलती थी। पर अब मैं अपने आप को ज्यादा एक्सप्रेस करती हूं और मैं उनकी इस सलाह के लिए बहुत आभारी हूं।”
यह खबर भी पढ़ें: Chandu Champion: कार्तिक आर्यन नहीं, सुशांत सिंह राजपूत बनने वाले थे ‘चंदू चैंपियन’, इस एक्टर ने किया खुलासा
बिग बॉस 14 से पॉपुलर हुईं जैस्मिन
बिग बॉस 14 के बाद जैस्मिन भसीन काफी लोकप्रिय हो गईं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगीं। इसी शो के दौरान जैस्मिन भसीन और अली गोनी का अफेयर खुलकर सामने आया था। दोनों अभी भी रिश्ते में हैं और दोनों की शादी की खबरें अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।