फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajid Khan: ‘बॉलीवुड में हीरो नहीं बचे, अब कोई भी कर सकता है फिल्म’, आखिर क्यों साजिद खान ने कही ये बात

Sun, 11 May 2025 09:14 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sajid Khan On Bollywood: अक्सर विवादों में रहने वाले निर्देशक-निर्माता साजिद खान ने बॉलीवुड को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisajidkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक साजिद खान का ऐसा मानना है कि बॉलीवुड में अब हीरो नहीं बचे हैं। बल्कि अब जो हैं वो सिर्फ लीड एक्टर हैं। असली हीरो तो पहले के जमाने में होते थे। अक्सर विवादों में रहने वाले साजिद खान का मौजूदा एक्टर्स को लेकर ऐसा मानना है। साजिद खान ने अब इसको लेकर बात करते हुए अपने तर्क भी दिए हैं।

‘अब कोई भी पिक्चर कर सकता है’

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान साजिद खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और एक्टर्स को लेकर बात की। साजिद खान का कहना है कि आज बॉलीवुड में हीरो नहीं हैं। पुराने समय के हीरो की लाइफस्टाइल पर चर्चा करते हुए साजिद ने कहा, “पहले के हीरो शानदार और मजेदार जीवन जीते थे। आज की डेट में हीरो नहीं है। लीड हैं। हीरो बहुत कम होते हैं। जो पहले हीरो अब लीड हैं। अब कोई भी पिक्चर कर सकता है। क्योंकि हीरो के मायने बहुत कम होते हैं। हीरो के मायने सिर्फ साउथ में बचे हैं। तभी उनकी एंट्री धमाकेदार होती है। इसलिए वो फिल्म में कभी कुछ ऐसा कदम नहीं उठा सकते जो गलत होगा समाज के लिए क्योंकि वो हीरो हैं। इसलिए हमने कभी सुपरलीड शब्द नहीं सुना है, लेकिन सुपरहीरो सुना।

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: वीकएंड पर बढ़ा ‘रेड 2’ का कलेक्शन, जानिए ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों की कमाई

‘पहले के हीरो को नहीं थी बॉडी बनाने की जरूरत’

विज्ञापन

निर्माता-निर्देशक ने आगे कहा, “अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती जैसे अभिनेता हीरो थे। भले ही उन्होंने कभी-कभार विलेन या अलग तरह के किरदार निभाए हों। ये असली भीड़ खींचने वाले हीरो थे। पहले के हीरो को अच्छी बॉडी की जरूरत नहीं थी। विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन के पास अच्छी बॉडी नहीं थी, लेकिन गुस्सा उनकी आंखों में था, एक्शन आंखों में था, जांघों में नहीं। सलमान खान ने बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग का क्रेज लाया। ‘मैंने प्यार किया’ के पहले पोस्टर में उनके सिक्स-पैक एब्स देखकर लोग चौंक गए थे। लेकिन वे सिक्स-पैक एब्स की वजह से हीरो नहीं बने। अब यह आम बात हो गई है। अब सिक्स-पैक होना अनिवार्य है। तेज और गुस्सा आंखों में होनी चाहिए।”

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: पहलगाम हमले के 20 दिन बाद बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, यूजर्स बोले- दबाव में दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें