फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyami Kher: आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं सैयामी, बर्लिन में दिखाया जलवा

Thu, 19 Sep 2024 12:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
विज्ञापन
सैयामी खेर ने कई भारतीय फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। बड़े पर्दे पर चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने वाली सैयामी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जिया' से हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। सैयामी 'अग्नि' में एक अग्निशमन दस्ता के सदस्य की भूमिका में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने कुछ खतरनाक स्टंट भी किए थे। 'घूमर' में भी पैराप्लेजिक किरदार की अपनी भूमिका से सभी का दिल जीता। अब कई महीनों के गहन प्रशिक्षण के बाद आयरनमैन ट्रायथलॉन 2024 को सैयामी खेर ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। सैयामी ने बर्लिन में आयरनमैन दौड़ में भाग लिया था। 
विज्ञापन


आयरनमैन 70.3 रेस को किया पूरा
सैयामी ने 15 सितंबर को आयोजित आयरनमैन 70.3 रेस को पूरा कर लिया है। इस ट्रायथलॉन में दौड़, तैराकी, साइकिलिंग शामिल होता है। इन सभी को मिलाकर कुल 113 किमी दूरी तय करनी होती है। बता दें सैयामी इसके लिए काफी दिनों से मेहनत कर रही थीं। सैयामी फिल्मों की शूटिंग के साथ समय निकालकर इस ड्रीम को पूरा करने की जीतोड़ कोशिश करती रहीं। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने ये मुकाम हासिल कर लिया। सैयमी ऐसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयरनमैन 70.3 को पूरा किया है। सैयामी के अलावा, आयरनमैन ट्रायथलॉन में भाग लेने वाले एकमात्र बॉलीवुड सेलिब्रिटी मिलिंद सोमन हैं।

सैयामी का पोस्ट
सैयामी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, "आयरनमैन 70.3 फिनिशर यह कुछ रोमांचकारी था, कड़ाके की ठंड और रास्ते में रास्ता भटक जाना! एक बार जब यह सब समझ में आ जाए, तो जल्द ही लंबी पोस्ट लिखूंगी।" बता दें अभिनेत्री अपनी फिल्म घूमर की स्क्रीनिंग के लिए कनाडा में थीं और वहां से सीधे दौड़ के लिए जर्मनी पहुंचीं।
विज्ञापन


सैयामी हैं बेहद खुश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रेस को पूरा करने के बाद सैयामी ने इंटरव्यू में कहा, ''आयरनमैन 70.3 की फिनिश लाइन को पार करना और वह पदक हासिल करना मेरे जीवन के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है। यह हमेशा से मेरी बकेट लिस्ट में रहा है और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने आखिरकार यह कर दिखाया। एक आयरनमैन के लिए 12 से 14 घंटे की शूटिंग करना कठिन था। मैंने इसे पूरा किया। यह दौड़ अपना रास्ता खोने और अपना रास्ता खोजने के बारे में रही है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इसे पूरा किया, न कि केवल खत्म होने के लिए बल्कि इसने मुझे यहां तक पहुंचाया। मैं इस पल को हमेशा अपने साथ रखूंगी।''

क्या है आयरनमैन 70.3
जर्मनी की राजधानी बर्लिन से एक मील की दूरी पर ब्रैंडेनबर्ग वन से सटा एक छोटा सा शहर है एर्कनर, जहां ट्रायथलॉन आयोजित की जाती है। इसका नाम है आयरनमैन 70.3 एर्कनेर। इस रेस में 70.3 का मतलब है दौड़ में तय की गई कुल दूरी (113.0 किमी) है, जिसमें 1.2 मील (1.9 किमी) की तैराकी, 56 मील (90 किमी) की साइकिलिंग और 13.1 मील (21.1 किमी) का दौड़ शामिल है। 
विज्ञापन

Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन ने शिव राजकुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, ऐश्वर्या राय का रिएक्शन हुआ वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें