जश्न मनाने के लिए शिलांग गए मोहित-अहान
मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अहान पांडे की कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं। इसमें वे शिलांग के द इवनिंग क्लब के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मोहित सूरी ने बताया कि उनकी 'सैयारा' की यात्रा यहीं से शुरू हुई थी और वे 'सैयारा' की सफलता का जश्न मनाने के लिए उसी जगह पहुंचे हैं। उन्होंने लिखा 'कृष के से अहान पांडे तक! यहीं से सफर शुरू हुआ और हम इसकी कामयाबी का जश्न मनाने वापस आए हैं।
मोहित सूरी ने अहान पांडे की तारीफ की
पोस्ट में मोहित सूरी ने अहान पांडे के बारे में लिखा 'जब तुमने शुरुआत की थी तो तुम सेट पर बहुत शर्मा रहे थे। कृष के बनने के बाद अब तुम भीड़ से घिरे हो। अहान पांडे तुम्हें इस तरह देख कर बुहत फख्र होता है। इवनिंग क्लब मेरा साथ देने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। हमने आपसे वादा किया था कि हम इसकी कामयाबी का जश्न मनाने यहां आएंगे। इसलिए हम यहां हैं।'
उदिता गोस्वामी ने अनीत पड्डा को याद किया
मोहित सूरी के पोस्ट शेयर करने के कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी उदिता गोस्वामी ने फिल्म 'सैयारा' की अभिनेत्री अनीत पड्डा को टैग किया और लिखा कि हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। अहान पांडे की मां डीना पांडे ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'आपने दिल जीत लिया।'
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: ऐश्वर्या राय से मिलकर खुश हुए इंफ्लूएंसर आदित्य मदीराजू, अभिनेत्री ने दिया खास तोहफा