फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: तीन दिन में ‘सैयारा’ ने बनाए ये रिकॉर्ड्स, इस मामले में ‘रेड 2’ और ‘स्काई फोर्स’ को पीछे छोड़ा

Mon, 21 Jul 2025 12:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Box Office Record: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' जिससे अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है, उसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कैसा परफॉर्म किया है, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
सैयारा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 जुलाई को रिलीज हुई मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छी-खासी कमाई की है। फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे और अनीता पड्डा की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। रिलीज के तीन दिनों में अब तक फिल्म ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


साल की चौथी बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
इस फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह चौथे नंबर पर बना ली है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से पहले ही दिन अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला। इस लिस्ट में विक्की की 'छावा' से लेकर सलमान की 'सिकंदर' तक शामिल है। साथ ही इस फिल्म ने 'रेड 2' और स्काई फोर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन की 'रेड 2' ने पहले दिन जहां 19.25 करोड़ कमाए थे, वहीं 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन 12.25 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
 
फिल्म  ओपनिंग डे कलेक्शन (करोड़)
छावा  31 
सिकंदर 26
हाउसफुल 5 24
सैयारा 20
रेड 2 19.25
स्काई फोर्स 12.25
विज्ञापन

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
बिना सुपरस्टार सबसे बड़ी ओपनिंग 
फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 20 करोड़ का कलेक्शन किया, यानी बिना किसी बड़े नाम और चेहरे के फिल्म ने अच्छी खासी ओपनिंग हासिल कर ली। इससे पहले अगर दूसरी फिल्मों की बात करें तो साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' ने 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टाटर फिल्म 'धड़क' ने पहले दिन 8.71 करोड़ कमाए थे।



ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara Day 3 Box Office: ब्लॉकबस्टर बनी 'सैयारा', 100 करोड़ी क्लब से सिर्फ चंद कदम दूर अहान पांडे की फिल्म

डेब्यूटेंट की सबसे बड़ी ओपनिंग 
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। ऐसे में किसी भी डेब्यूटेंट के लिए अब तक ये सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन भी बन गया है। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।
 
फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन (करोड़)
सैयारा 20
किस किसको प्यार करूं 10.20
धड़क 8.71
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 7.48 
हीरो 6.90
हीरोपंती 6.55
इश्कजादे 4.45

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
पहले रविवार को सबसे ज्यादा कमाई 
फिल्म 'सैयारा' पहले रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह 21वें नंबर पर बना चुकी है। कमाल की बात ये है कि इस लिस्ट में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में शामिल हैं। चाहे वो बॉलीवुड की बात की जाए या फिर साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की, फिल्म 'सैयारा' टॉप 20 में जगह बनाने से महज कुछ कदम ही दूर रह गई। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट के बारे में। 
 
फिल्म     फर्स्ट संडे कलेक्शन (करोड़)
पुष्पा: द रूल - पार्ट 2 85
जवान 71.63
एनिमल 63.46
पठान 55 
स्त्री 2 55.9
गदर 2 51.7 
केजीएफ चैप्टर 2  50.13
छावा 48.9
संजू 48.71
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 47.5 
टाइगर जिंदा है 45.53
टाइगर 3 43
दंगल 41.34
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा 41.2
कल्कि 2898 ए.डी 40
रेस 3 39.16
बजरंगी भाईजान 38.75
पीके 38.44
सुल्तान 38.21
आदिपुरुष 37.25
सैयारा 37
विज्ञापन

फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
2025 में तीन दिनों में 80 करोड़ पार करने वाली चौथी फिल्म 
फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 25 करोड़ रहा। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ की कमाई करके महज तीन दिनों में ही 82 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया। इसी के साथ ही ऐसा करने वाली ये साल की चौथी फिल्म बन गई। इससे पहले इस साल 'छावा', 'हाउसफुल 5' और साउथ की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ने ही ऐसा किया है। जिन फिल्मों ने इस साल 80 करोड़ कमाए हैं, उन फिल्मों की लिस्ट कुछ प्रकार है।
 
फिल्म कितने दिन में कमाए 80 करोड़
छावा  3
हाउसफुल 5 3
गुड बैड अग्ली 3
सैयारा 3
सिकंदर 4
रेड 2 5
स्काई फोर्स 6
सितारे जमीन पर 6
एल 2 एम्पुरान 7
जाट 14
केसरी चैप्टर 2  17

ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara: अहान पांडे की 'सैयारा' ने तोड़ा ऋतिक रोशन की 'कहो ना प्यार है' का रिकॉर्ड, ली सबसे बड़ी शुरुआत

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली रोमांटिक फिल्म
पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली ये पहली रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रणबीर कपूर के नाम था, जिनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने पहले दिन 19.25 करोड़ कमाए थे। वहीं ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टाटर फिल्म 'धड़क' ने पहले दिन 8.71 करोड़ कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें