फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे नवाब जेह बने सैफ अली खान के बॉडीगार्ड, वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन, बोले- मम्मी पर गया है

Sun, 23 Nov 2025 04:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Son Jeh Viral Video: करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे हैं, तैमूर और जेह। तैमूर मीडिया फ्रेंडली हैं। जबकि जेह का अंदाज अलग है। हाल ही में 5 साल के जेह का सैफ अली खान के साथ एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
बेटे जेह के साथ सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@bollywoodreporter.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैपराजी बॉलीवुड सेलिब्रेटीज को जहां भी देखते हैं, उनको कैमरे में कैद करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हाल ही में सैफ अली खान को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। उस वक्त उनका सबसे छोटा बेटा जेह साथ था। जेह की शरारती हरकतें फैंस को पसंद आईं। वह अपने पापा सैफ अली खान के बॉडीगार्ड बनने की कोशिश करते दिखे। 

पैपराजी को सैफ अली खान की फोटो लेने से रोका

विज्ञापन

एक वायरल वीडियो में सैफ अली खान मुंबई में किसी जगह शॉपिंग पर निकले हैं। इस जगह पर पैपराजी उनकी फोटो लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन जेह अपने पापा के आगे आ जाते हैं। वह हाथ फैलाकर पैपराजी को फोटो ना लेने के लिए कहते हैं। गाड़ी में बैठने के बाद भी जेह फोटो ना लेना का इशारा करते हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: ‘डाइनिंग विद कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर और करीना का दिखा मस्ती भरा अंदाज; यूजर्स बोले- आलिया कहां है? 
विज्ञापन

 

यूजर्स ने कहा-करीना कपूर पर गया है
यूजर्स को 5 साल के जेह की हरकतें काफी अच्छी लगीं। एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चों को कोई नहीं रोक सकता है।’ कई यूजर्स ने कहा, ‘मम्मी (करीना कपूर) पर गया है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘करीना ने कहा था कि जेह बिल्कुल तूफान है।’  

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 
ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘ज्वेल थीफ द हाइस्ट बिगिन’ के बाद अब सैफ अली खान अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का नाम ‘हैवान’ है। फिल्म में वह एक अंधे का रोल करने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आएंगे। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें